SBI Bank Dividend : एसबीआई (State Bank of India ) ने अपने निवेशकों को बड़ी खुशखबरी दी है. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने कारोबारी साल 2025-26 के लिए डिविडेंड का ऐलान कर दिया है. बैंक अपने शेयरधारकों को 1 रुपये फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर 17.35 रुपये का डिविडेंड देगा. इसे 1735 प्रतिशत डिविडेंड माना जा रहा है.
बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, डिविडेंड पाने के लिए रिकॉर्ड डेट 16 मई 2026 तय की गई है. यानी जिन निवेशकों के डीमैट अकाउंट में इस तारीख तक SBI के शेयर मौजूद होंगे, वही इस डिविडेंड का फायदा उठा सकेंगे.
SBI ने यह भी बताया कि निवेशकों के खाते में डिविडेंड की रकम 4 जून 2026 को भेजी जाएगी. ऐसे में बैंक के लाखों शेयरधारकों को सीधे इसका फायदा मिलेगा.
बैंक का यह फैसला निवेशकों के लिए सकारात्मक माना जा रहा है. आमतौर पर मजबूत मुनाफा और बेहतर बैलेंस शीट वाली कंपनियां ही अच्छा डिविडेंड देती हैं. SBI के इस ऐलान से यह संकेत मिलता है कि बैंक की कमाई और वित्तीय स्थिति मजबूत बनी हुई है.
यह घोषणा SEBI के नियमों के तहत की गई है. इसके साथ ही बैंक ने अन्य जरूरी रेगुलेटरी दस्तावेज और सिक्योरिटी कवर सर्टिफिकेट की जानकारी भी शेयर की है.
मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि नियमित डिविडेंड देने वाली कंपनियां लंबे समय के निवेशकों को ज्यादा आकर्षित करती हैं. ऐसे में SBI का यह कदम निवेशकों के भरोसे को और मजबूत कर सकता है.
Also Read : अब ATM से निकलेगा PF का पैसा, जानें EPFO 3.0 के नए नियम
