Saving Tips: आधा भारत नहीं जानता सैलरी में बचत का तरीका, जान लिया तो बचा लेगा लाखों रुपये

Saving Tips: नए फाइनेंशियल ईयर में 50-30-20 रूल अपनाएं. 50% जरूरी खर्च, 30% लाइफस्टाइल और 20% सेविंग. EMI 40% से कम रखें, इमरजेंसी फंड बनाएं, टर्म इंश्योरेंस लें और 72 के नियम से निवेश समझें. स्मार्ट बजट बनाकर फाइनेंशियल प्लानिंग मजबूत करें.

Saving Tips: नया फाइनेंशियल ईयर, नई सैलरी और नया वादा . इस बार पैसे की तंगी नहीं होने देंगे और इसके लिए चाहिए एक बढ़िया प्लानिंग. अब आप सोच रहे होंगे कि कहां से शुरू करें? तो जनाब, शुरुआत कीजिए 50-30-20 वाले फॉर्मूले से.

सैलरी को तीन हिस्सों में बांटिए – 50-30-20 रूल से

सैलरी मिलते ही खर्चों की लाइन लग जाती है, लेकिन अगर आप थोड़ी समझदारी दिखाएं, तो महीने का आखिरी हफ्ता भी बिंदास निकलेगा.

  • 50% जरूरी खर्चों में – जैसे किराया, राशन, बच्चों की फीस
  • 30% लाइफस्टाइल पर – जैसे घूमना, शॉपिंग, मूवी
  • 20% सेविंग और इन्वेस्टमेंट में – SIP, FD, गोल्ड, PPF

पहले हफ्ते की सैलरी, पहले बचत

महीना शुरू होते ही खर्च नहीं, सबसे पहले 20% सेविंग निकाल दीजिए. फिर बचा हुआ पैसा खर्च में लगाइए. ये आदत आपके फ्यूचर को सिक्योर बनाएगी.

इमरजेंसी फंड बनाए बिना चैन मत पाइए\

कोविड ने हमें सिखाया कि ‘कल’ किसी ने नहीं देखा. इसलिए अभी से प्लान करिए – अपनी मासिक आय का 6 गुना इमरजेंसी फंड बनाइए. ये पैसा तुरंत हाथ लगने वाली FD या सेविंग अकाउंट में रखें.

EMI पर भी लगाइए लगाम – 40% से ज़्यादा न हो

घर, कार या पर्सनल लोन की ईएमआई मिलाकर आपकी कुल आय का 40% से ज्यादा खर्च नहीं होना चाहिए. वरना बाकी खर्चों के लिए लोन पर लोन चढ़ता जाएगा.

टर्म इंश्योरेंस – लाइफ का सेफ्टी नेट

कभी भी ‘कुछ हो जाए’ वाला डर रहता है? तो सालाना इनकम का 20 गुना टर्म प्लान जरूर लीजिए. इससे परिवार की फाइनेंशियल सिक्योरिटी बनी रहेगी.

72 के नियम से जानिए कब डबल होगा पैसा

इंवेस्टमेंट के फायदे जानना है? तो 72 का रूल अपनाइए. फॉर्मूला: 72 ÷ ब्याज दर = पैसा कितने साल में डबल होगा जैसे अगर आपको 8% ब्याज मिल रहा है तो 72 ÷ 8 = 9 साल में पैसा डबल. हर महीने की शुरुआत में एक सिंपल बजट बनाइए. उसमें जरूरत, शौक और सेविंग – सबका बैलेंस हो. तो बस, इन 7 रूल्स को अपनाइए और नया फाइनेंशियल ईयर बनाइए ‘स्मार्ट मनी’ वाला. पैसा बचाइए, बढ़ाइए और चैन से लाइफ इंजॉय करिए.

Also Read: कुवैत में 10 हजार की कमाई मतलब इंडिया में कितने? हिसाब सुनकर नींद उड़ जाएगी

Also Read: चार साल में सबसे सस्ता कच्चा तेल, सरकार ने नहीं घटाए दाम, पेट्रोल पर अब भी ₹22 प्रति लीटर टैक्स वसूली

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >