Option Trade: बैंक निफ्टी में हैं पैसे ही पैसे, इस Setup पर होता है जबरदस्त प्रॉफिट

बैंक निफ्टी के ऑप्शन ट्रेड में बायर और सेलर दोनों मुनाफा कमाते हैं. बैंक निफ्टी ऑप्शन ट्रेड में एक खास पैटर्न बनता है तो प्रीमियम कई गुणा बढ़ जाता है जिससे ट्रेडर को अच्छा खासा पैसा कमा लेते हैं. सबसे बड़ी बात की ऑप्शन ट्रेड में ट्रेडर गिरते और चढ़ते दोनों बाजार में ट्रेड कर मुनाफा कमा सकते हैं.

Bank Nifty Option Trade: शेयर बाजार में Option Trade में बैंक निफ्टी कमाई का बेहतरीन जरिया है. अगर कैंडल स्टिक पर आपकी पकड़ अच्छी है और आप डेटा देखकर सटीक एनालिसिस कर सकते हैं तो बैंक निफ्टी में आप उम्मीद से ज्यादा पैसे कमा सकते हैं. हालांकि इसके काफी जोखिम भी होता है, ऐसे में आप जोखिम उठाने को तैयार हैं तो निफ्टी बैंक ऑप्शन ट्रेड आपको एक दिन में लखपति या करोड़पति बना सकता है. ये सुनने में भले ही ये थोड़ा अजीब लगे, लेकिन ऐसा मुमकिन है. Option Trade के जरिए कोई ट्रेडर चंद घंटों में लखपति बन सकता है.

कैसे होती है कमाई

ऑप्शन ट्रेड के बैंक निफ्टी में Call और Put का ऑप्शन खरीदा जाता है. यानी बैंक निफ्टी में ऑप्शन ट्रेडिंग करते समय आप कॉल (Call) या पुट (Put) ऑप्शन खरीद और बेच सकते हैं. अगर आपको लग रहा है कि बैंक निफ्टी ऊपर की ओर रुख करेगा तो आप कॉल (CE) ले सकते हैं. इससे इतर अगर इसका रुख नीचे की तरफ है तो आप Put option (PE) ले सकते हैं.

हैमर पैटर्न देता है बंपर कमाई

ऑप्शन ट्रेड में कैंडल स्टीक में कई पैटर्न बनते हैं. कुछ पैटर्न इसमें तगड़ी कमाई भी देते हैं. इन्ही पैटर्न में एक है हैमर. नाम के अनुसार हैमर हरे रंग का एक पुलिस कैंडल स्टिक है. लेकिन एक खास पैटर्न में अगर यह बन रहा है तो यह बैंक निफ्टी को काफी ऊपर ले जाता है. इससे निवेशकों को कुछ ही समय में लगड़ी कमाई हो जाती है.

कैसे हैमर पैटर्न देता है बंपर कमाई

ऑप्शन ट्रेड में अगर आप हैमर पैटर्न पर ट्रेड लेते हैं तो कॉल (CE) ऑप्शन में ये तगड़ा मुनाफा देता है. लेकिन हर हैमर पर ट्रेड मुनाफा नहीं देता. एक्सपर्ट शिव पूजन सिंह का कहना है कि हैमर मुनाफा तब देता है, जब बैंक निफ्टी में 3 सौ से 4 सौ पॉइंट की गिरावट आयी हो और लो में एक ग्रीन या रेड परफेक्ट हैमर बन जाए. यह हैमर बनते ही बैंक निफ्टी रॉकेट की तरह ऊपर जाता है. इतने फास्ट मूवमेंट में ऑप्शन का प्रीमियम भी काफी बढ़ जाता है. ऑप्शन बायर की तगड़ी कमाई होती है.

क्या है ऑप्शन ट्रेड

ऑप्शन ट्रेड एक ऐसा कॉन्ट्रैक्ट है जिसके तहत सिक्योरिटी की खरीद-बिक्री की जाती है. ऑप्शन ट्रेड एक निश्चित समय के लिए होते हैं, एक सप्ताह से लेकर कुछ महीने तक के लिए होते हैं. लेकिन यह तत्काल कमाई का बेहतर जरिया हो सकता है. कई लोग तो ऐसे हैं जो एक ही ट्रेड में करोड़ो कमा लेते हैं. हालांकि इसमें नुकसान होने की भी संभावना होती है. ऑप्शन ट्रेड में बायर और सेलर होते हैं. जो ऑप्शन की खरीद बिक्री करते हैं.

नोट: ऑप्शन ट्रेड में अत्यधिक जोखिम का खतरा होता है. प्रीमियम के डाउन होते ही ऑप्शन जीरो हो सकता है. ऐसे में जबरदस्त घाटा लग सकता है. इसलिए ऑप्शन की खरीद या बिक्री किसी जानकार की सलाह के बाद ही करें. अगर आप रिपोर्ट पढ़कर ट्रेड करते हैं तो आपके नफा नुकसान का जिम्मेदार प्रभात खबर डॉट कॉम नहीं होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >