Salary in America: अमेरिका में 1000 डॉलर की कमाई मतलब भारत में कितनी? हिसाब सुनकर उड़ जाएंगी होश!

Salary in America: अगर कोई व्यक्ति अमेरिका में $1,000 कमाता है, तो भारतीय मुद्रा में उसकी कीमत लगभग ₹83,000 होती है (2025 के डॉलर रेट के अनुसार). यही कारण है कि विदेशी कमाई भारत में अधिक मूल्यवान मानी जाती है और कई लोग विदेश में काम करने का सपना देखते हैं.

Salary in America: भारत में प्राइवेट सेक्टर की नौकरी करने वाले ज्यादातर लोगों की एक ही शिकायत रहती है काम बहुत है, लेकिन सैलरी जरूरत से भी कम. हर महीने जैसे-तैसे खर्च पूरे करना और कुछ बचत करने की कोशिश करना ही आम मध्यमवर्गीय जीवन की सच्चाई है. ऐसे में विदेश जाकर काम करने का सपना बहुत से भारतीयों के मन में होता है, खासकर अमेरिका जैसे विकसित देश में. मान लीजिए कोई भारतीय अमेरिका में नौकरी कर रहा है और उसे हर महीने $1,000 सैलरी मिल रही है. अब अगर इसे भारतीय रुपये में कन्वर्ट किया जाए तो

1 USD ≈ ₹85.72 (जुलाई 2025 के अनुसार) $1,000 x ₹85.72 = ₹85,721.68 प्रतिमाह.
जी हां, ₹अस्सी हजार से ज्यादा की सैलरी हर महीने.

अमेरिकी एक डॉलर की भारतीय रुपये में कीमत

सुनने में तो यह कमाई किसी लॉटरी से कम नहीं लगती, लेकिन इसकी असली तस्वीर उतनी सरल नहीं है.

खर्चे भी उसी हिसाब से

अमेरिका में रहने का खर्च भारत की तुलना में बहुत ज्यादा होता है. उदाहरण के लिए

  • किराया: न्यूयॉर्क या सैन फ्रांसिस्को जैसे शहरों में 1 BHK अपार्टमेंट का किराया $1,800 से $3,000 प्रति माह तक हो सकता है (₹1.5 लाख से ₹2.5 लाख).
  • हेल्थ इंश्योरेंस: अमेरिका में बीमार होना बहुत महंगा है. हेल्थ इंश्योरेंस के लिए $300–$800 (₹25,000–₹65,000) महीने देने पड़ सकते हैं.
  • टैक्स: अमेरिका में आयकर (Income Tax) 10% से लेकर 37% तक हो सकता है, जो आपकी इनकम पर निर्भर करता है.
  • जीवनशैली खर्च: खाने-पीने, ट्रैवल, गैजेट्स और सर्विसेस सब महंगे हैं.

भारत बनाम अमेरिका

खर्च के सोर्स भारतअमेरिका
औसत सैलरी₹30,000–₹60,000$4,000–$10,000
आयकर5%–30%10%–37%
हेल्थ इंश्योरेंस₹0–₹5,000₹25,000–₹65,000
घर का किराया₹10,000–₹25,000₹1.5L–₹2.5L

Also Read: ₹1150 करोड़ की सैलरी वाले वैभव तनेजा बने एलन मस्क की पार्टी के ट्रेजरार, कमाई पिचाई से 12 गुना ज्यादा है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >