Sahara India Refund: ऐसे निकलेगा सहारा इंडिया में जमा पैसा, जान लें काम की बात

Sahara India Refund: सहारा ग्रुप में यदि आपने पैसा जमा करके रखा है और उसे निकालना चाहते हैं. तो आपके लिए गुड न्यूज आई है. जी हां… सरकार ने एक बड़ा फैसला इसको लेकर किया है.

Sahara India Refund: सहारा ग्रुप में जमा पैसा निकालने के लिए यदि आप परेशान हैं तो आगे की खबर आपके काम की है. जी हां……केंद्र की मोदी सरकार ने सहारा ग्रुप सहकारी समितियों के छोटे जमाकर्ताओं के लिए वापस की जाने वाली राशि की सीमा 10,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दी है. इसकी जानकारी कुछ दिन पहले सहकारिता मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी की ओर से दी गई. जानें आप कैसे अपने पैसे का दावा कर सकते हैं और इसे निकाल सकते हैं.

सहारा रिफंड पोर्टल पर आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज क्या होने चाहिए?

-सहारा में निवेश की सदस्यता संख्या ग्राहक को देनी होगी.
-जमा खाता संख्या ग्राहक को देनी होगी.
-आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर ग्राहक के पास होनी चाहिए.
-जमा कर्ता का पासबुक उसके पास होना चाहिए.
-पैनकार्ड होना चाहिए ( यदि राशि 50 हजार से ज्यादा है)

Sahara India Refund: कैसे करें आवेदन और रजिस्ट्रेशन जानें यहां

-सहारा का रिफंड पाने के लिए सबसे पहले सीआरसीएस-सहारा रिफंड पोर्टल (https://mocrefund.crcs.gov.in/Depositor/Register) पर रजिस्ट्रेशन करें.
-रजिस्ट्रेशन के लिए आधार के अंतिम 4 नंबर और आधार से लिंक्ड अपना मोबाइल नंबर भर दें.
-इसके बाद मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे भरना जरूरी है. इसके बाद फॉर्म आपके सामने ओपन हो जाएगा.
-ऑफलाइन फॉर्म डाउनलोड करने के बाद उसे भरकर स्कैन करके पोर्टल पर अपलोड कर दें.
-दी गई जानकारी की जांच के बाद रिफंड राशि भेज दी जाएगी.

सीआरसीएस-सहारा रिफंड पोर्टल कब से हुआ है शुरू?

सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया गया था जिसके बाद प्रक्रिया शुरू हुई. सहारा ग्रुप की 4 बहु-राज्य सहकारी समितियों के वास्तविक जमाकर्ताओं की वैध जमा राशि की वापसी के दावे प्रस्तुत करने के लिए सीआरसीएस-सहारा रिफंड पोर्टल 18 जुलाई, 2023 को पेश किया गया. ये सहमारी समितियां सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी लि., लखनऊ, सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसायटी लि., भोपाल, हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी लि., कोलकाता और स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, हैदराबाद हैं.
(इनपुट पीटीआई)

Read Also : Sahara India Refund: सहारा इंडिया में जमा पैसों के लिए आप हैं परेशान, तो आपके लिए आई ये गुड न्यूज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >