Reliance Industries: ‘हमने भारत का एक महान सपूत खो दिया’, नीता अंबानी ने रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि

Reliance Industries: रिलायंस इंडस्ट्रीज के वार्षिक दिवाली डिनर में रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी गई, जिसमें अंबानी परिवार और हजारों कर्मचारी शामिल हुए. नीता और मुकेश अंबानी ने भावपूर्ण शब्दों में उन्हें याद किया.

Reliance Industries: रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा इस वर्ष के वार्षिक दिवाली डिनर में रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी गई. इस मौके पर अंबानी परिवार समेत रिलायंस इंडस्ट्रीज के हजारों कर्मचारी मौजूद थे, जिन्होंने रतन टाटा के सम्मान में एक मिनट का मौन भी रखा गया.रतन टाटा के निधन के बाद, अंबानी परिवार उनके अंतिम दर्शन के लिए एनसीपीए (नेशनल सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स) भी पहुंचा था.

नीता अंबानी की भावपूर्ण श्रद्धांजलि

समारोह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने भावुक होकर रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा, “चार दिन पहले हमने भारत के एक महान पुत्र को खो दिया. रतन टाटा के निधन ने हम सभी को गहरे शोक में डाल दिया है. वह मेरे ससुर, मुकेश और हमारे परिवार के प्रिय मित्र थे. वह आकाश के मेंटर भी थे. वह एक दूरदर्शी उद्योगपति और परोपकारी थे, जिन्होंने हमेशा समाज की भलाई के लिए काम किया.” नीता अंबानी ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों से खड़े होकर रतन टाटा के सम्मान में 1 मिनट का मौन धारण करने का आग्रह किया.

मुकेश अंबानी का भावनात्मक वक्तव्य

रतन टाटा के निधन के बाद, उनके अंतिम दर्शन के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा था, “मैंने रतन टाटा के रूप में अपना एक परम मित्र खो दिया है. उनके साथ की हर मुलाकात ने मुझे प्रेरणा और ऊर्जा दी. उनके व्यक्तित्व की महानता और मानवीय मूल्य उन्हें एक असाधारण व्यक्ति बनाते थे. उनका निधन मेरे लिए गहरे दुख का कारण है.” मुकेश अंबानी ने रतन टाटा के साथ अपने संबंधों को याद करते हुए कहा कि टाटा का दृष्टिकोण और समाज के प्रति उनकी सोच हमेशा प्रेरणादायक रही है. उन्होंने कहा कि टाटा न केवल एक बड़े उद्योगपति थे, बल्कि उनकी मानवीय संवेदनशीलता भी उन्हें अद्वितीय बनाती थी.

Also Read: Bank Withdrawal Change: झारखंड में बैंकों से एक लाख से अधिक की निकासी पर इनकम टैक्स की नजर

टाटा-अंबानी संबंधों की गहराई

रतन टाटा और अंबानी परिवार के बीच का संबंध सिर्फ व्यवसाय तक सीमित नहीं था, बल्कि यह एक गहरा व्यक्तिगत संबंध भी था. रतन टाटा ने कई बार अंबानी परिवार को मार्गदर्शन दिया और उनका समर्थन किया.

यह श्रद्धांजलि इस बात का प्रमाण है कि रतन टाटा का व्यक्तित्व और उनके योगदान न केवल उनके परिवार या कंपनियों के लिए महत्वपूर्ण थे, बल्कि उन्होंने भारत के उद्योग और समाज पर भी गहरा प्रभाव छोड़ा.

Also Read: कौन हैं आलू मिस्त्री, रतन टाटा के छोटे भाई से है गहरा संबंध

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >