Relationship Insurance: गर्लफ्रेंड बनाओ करोड़पति बन जाओ, बाजार में आया नया इंश्योरेंस

Relationship Insurance: Zikilove के इस कॉन्सेप्ट के मुताबिक, अगर कोई कपल एक-दूसरे को डेट कर रहा है, तो वे पांच साल तक हर साल एक तयशुदा प्रीमियम भरते हैं. अगर उनका रिश्ता सफल रहता है और शादी में तब्दील होता है, तो उन्हें उनके द्वारा भरे गए कुल प्रीमियम का 10 गुना रिटर्न मिलता है यानी शादी के खर्चे के लिए मोटी रकम.

Relationship Insurance: आज के समय में जहां रिश्ते अक्सर अस्थिर और उलझे हुए नजर आते हैं, वहीं एक नया और अजीबोगरीब ट्रेंड सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. रिलेशनशिप इंश्योरेंस. जी हां, आपने सही पढ़ा. Zikilove नाम की एक वेबसाइट ने दावा किया है कि उन्होंने दुनिया का पहला ऐसा बीमा प्लान लॉन्च किया है जो आपकी लॉयल्टी और कमिटमेंट के बदले इनाम देता है.

क्या है रिलेशनशिप इंश्योरेंस?

Zikilove के इस कॉन्सेप्ट के मुताबिक, अगर कोई कपल एक-दूसरे को डेट कर रहा है, तो वे पांच साल तक हर साल एक तयशुदा प्रीमियम भरते हैं. अगर उनका रिश्ता सफल रहता है और शादी में तब्दील होता है, तो उन्हें उनके द्वारा भरे गए कुल प्रीमियम का 10 गुना रिटर्न मिलता है यानी शादी के खर्चे के लिए मोटी रकम. लेकिन अगर इस बीच रिश्ता टूट जाता है, तो उन्हें कुछ भी नहीं मिलता. यह आइडिया थोड़ा मज़ाकिया जरूर लग सकता है, लेकिन Zikilove इसे एक नई पीढ़ी के रिश्तों में प्रतिबद्धता को बढ़ावा देने वाला फाइनेंशियल रिवार्ड बता रहा है.

सोशल मीडिया पर मचा धमाल

जैसे ही ये वीडियो और पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई, लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गईं. कोई इसे “भविष्य की योजना” बता रहा है, तो कोई इसे एक शानदार मजाक मान रहा है. एक यूज़र ने लिखा, “अब तक का सबसे स्मार्ट इन्वेस्टमेंट.” वहीं किसी ने चुटकी लेते हुए कहा, “रिवार्ड लेने के बाद शादी तोड़ सकते हैं क्या?” एक और कॉमेंट आया, “रिलेशनशिप में अब ईएमआई वाला कॉन्सेप्ट लागू हो गया है. ” एक रिलेशनशिप एक्सपर्ट ने इसे “डेटिंग वर्ल्ड का गेम-चेंजर” तक कह दिया. कई लोग तो इसे आजमाने के लिए वेटिंग लिस्ट में शामिल होने की बात भी कह रहे हैं.

सिर्फ बिजनेस नहीं, सवाल भी हैं

Zikilove का यह प्लान भले ही लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहा हो, लेकिन यह आज की रिश्तों की दुनिया में कई गंभीर सवाल भी खड़े करता है:

  • क्या अब रिश्तों में भी लेन-देन और फायदे का हिसाब लगाया जाएगा?
  • क्या कमिटमेंट अब भावनाओं से नहीं, फायदे-नुकसान से तय होगा?
  • क्या इस तरह की स्कीमें प्यार की सच्चाई पर सवाल नहीं खड़ा करतीं?

सच्चाई क्या है? अप्रैल फूल का ट्विस्ट

इतनी चर्चा के बाद यह जानना भी जरूरी है कि Zikilove की यह योजना अप्रैल फूल डे पर शेयर की गई थी. यानी इसका असली मकसद मजाक और ध्यान आकर्षित करना था. हालांकि, इसके पीछे की सोच और चर्चा आज भी लोगों को सोचने पर मजबूर कर रही है.

Also Read: एलन मस्क की 6 आदतें, जो बना सकती हैं आपको भी रॉकेट वाले आदमी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >