आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास अस्पताल में भर्ती, जल्द होंगे डिस्चार्ज

Shaktikanta Das: मंगलवार की सुबह सोशल मीडिया मंच पर आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास के स्वास्थ्य से संबंधित मेडिकल बुलेटिन भी जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास सोमवार की देर रात एसिडिटी की शिकायत की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए हैं.

Shaktikanta Das: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास अस्पताल में भर्ती हैं. एसिडिटी की वजह से सोमवार की देर रात उन्हें चेन्नई के अपोलो अस्पताल में दाखिल कराया गया. आरबीआई के अधिकारियों ने बताया कि गवर्नर शक्तिकांत दास की तबीयत बिगड़ गई है और उनका इलाज चेन्नई के अपोलो अस्पताल में कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि फिलहाल कोई चिंता की बात नहीं है. वह ठीक हैं. अस्पताल से जल्द ही डिस्चार्ज कर दिए जाएंगे.

उधर, मंगलवार की सुबह सोशल मीडिया मंच पर आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास के स्वास्थ्य से संबंधित मेडिकल बुलेटिन भी जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास सोमवार की देर रात एसिडिटी की शिकायत की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए हैं. फिलहाल, वे बेहतर महसूस कर रहे हैं. बुलेटिन में कहा गया है कि आरबीआई गवर्नर को जल्द ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: फिर बढ़ी शेयर बाजार की रफ्तार, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >