PMC Bank : आरबीआई ने एके दीक्षित को बनाया पीएमसी बैंक का नया एडमिनिस्ट्रेटर

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) के पूर्व प्रबंध निदेशक (Ex-General Manager) एके दीक्षित को समस्याग्रसत पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक (PMC) का प्रशासक नियुक्त किया है. उनकी नियुक्ति बुधवार यानी 23 दिसंबर से मान्य होगा. केंद्रीय बैंक की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पीएमसी बैंक के वर्तमान प्रशासक जेबी भोरिया की स्वास्थ्य समस्या की वजह से उनके स्थान पर एके दीक्षित की नियुक्ति की गयी है. बैंक ने जारी बयान में कहा है कि दीक्षित की नियुक्ति 23 सितंबर से प्रभावी हो जाएगी.

मुंबई : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) के पूर्व प्रबंध निदेशक (Ex-General Manager) एके दीक्षित को समस्याग्रसत पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक (PMC) का प्रशासक नियुक्त किया है. उनकी नियुक्ति बुधवार यानी 23 दिसंबर से मान्य होगा. केंद्रीय बैंक की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पीएमसी बैंक के वर्तमान प्रशासक जेबी भोरिया की स्वास्थ्य समस्या की वजह से उनके स्थान पर एके दीक्षित की नियुक्ति की गयी है. बैंक ने जारी बयान में कहा है कि दीक्षित की नियुक्ति 23 सितंबर से प्रभावी हो जाएगी.

बता दें कि बीते एक साल से पीएमसी बैंक आरबीआई के निर्देशों के तहत संचालित किया जा रहा है. केंद्रीय बैंक ने कहा कि वह पीएमसी के लिए एक व्यावहारिक समाधान खोजने को लेकर काम कर रहा है. लेकिन, ध्यान देने वाली बात यह भी है कि अभी कई चुनौतियां सामने खड़ी हैं.

बैंक ने कहा कि हालांकि, पीएमसी बैंक और आरबीआई के प्रशासक बैंक की समस्या का समाधान के लिए विभिन्न विकल्पों पपर काम कर रहे हैं, लेकिन बैंक द्वारा पहुंचाए गए भारी नुकसान की वजह से इसके शुद्ध लाभ में गिरावट आ गयी है. डिपॉजिट्स में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है और इसकी वजह से कई गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. बैंक के पुनरुद्धार के लिए एक व्यावहारिक योजना पर काम किया जा रहा है.

केंद्रीय बैंक ने आगे कहा कि हालांकि, बैंक ने गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) की वसूली के लिए भी काफी हद तक प्रयास किए हैं, लेकिन कोविड-19 महामारी और कानूनी जटिलताओं की वजह से इसमें कई प्रकार की अड़चनें आ गयी हैं. आरबीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि फिर भी आरबीआई जमाकर्ताओं के हित में बैंक के संकल्प के साथ एक व्यावहारिक समाधान खोजने के लिए पीएमसी बैंक और उसके हितधारकों के साथ खड़ा है.

Also Read: अब RBI के दायरे में आएंगे देश के 1540 को-ऑपरेटिव बैंक, ग्राहकों को PMC Bank scam जैसे संकट से बचाने के लिए सरकार का फैसला

Posted By : Vishwat Sen

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags
RBI

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >