Ranveer Allahbadia Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं रणवीर इलाहाबादिया? पीएम मोदी से हो चुके हैं पुरस्कृत

Ranveer Allahbadia Net Worth: रणवीर इलाहाबादिया अपने पॉडकास्ट, स्टाइलिश लुक और फिटनेस को लेकर सुर्खियों में रहते हैं.आइए जानते है कितनी संपत्ति के मालिक है रणवीर.

Ranveer Allahbadia Net Worth: रणवीर इलाहाबादिया का जन्म 1 जून 1993 को मुंबई में हुआ. उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद, उन्होंने 2015 में द्वारकादास जीवनलाल संघवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार में बी.टेक की डिग्री हासिल की.

करियर की शुरुआत

रणवीर इलाहाबादिया (फोटो-इंस्टाग्राम)

रणवीर, जिन्हें ‘BeerBiceps’ के नाम से भी जाना जाता है. मात्र 22 वर्ष की उम्र में यूट्यूब पर अपनी यात्रा शुरू की. उन्होंने यूट्यूब और पॉडकास्टिंग के माध्यम से अपनी एक अलग पहचान बनाई. रणवीर ‘Monk Entertainment’ के सह-संस्थापक भी हैं.

यूट्यूब चैनल और लोकप्रियता

रणवीर इलाहाबादिया सात यूट्यूब चैनल्स संचालित करते हैं, जिनके कुल मिलाकर 12 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं. उनके चैनल पर फिटनेस, सेल्फ-इंप्रूवमेंट, प्रेरक बातें और पॉडकास्ट आधारित कंटेंट उपलब्ध रहता है. उनकी लोकप्रियता के कारण उन्हें भारत के सबसे सफल यूट्यूबर्स में गिना जाता है.

रणवीर इलाहाबादिया (फोटो-इंस्टाग्राम)

Ranveer Allahbadia की आय और संपत्ति

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रणवीर इलाहाबादिया हर महीने लगभग 35 लाख रुपये की कमाई करते हैं. उनकी आय के प्रमुख स्रोत यूट्यूब ऐड्स, ब्रांड स्पॉन्सरशिप, रॉयल्टी और प्रमोशनल गतिविधियां हैं. 2024 तक उनकी कुल संपत्ति लगभग 60 करोड़ रुपये आंकी गई है. रणवीर ने 2022 में ‘फोर्ब्स 30 अंडर 30 एशिया’ सूची में अपनी जगह बनाई, जो उनके करियर की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जाती है. उनकी डिजिटल उपस्थिति और प्रभाव ने उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है.

Also Read : सिर्फ ₹199 में कपड़े ला रहे हैं मुकेश अंबानी, Zudio को लगा तगड़ा झटका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >