Ranbir Kapoor Buys Land In Ayodhya : अयोध्या सिर्फ आस्था का ही नहीं, अब बड़े निवेश का भी केंद्र बनती जा रही है. बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर ने राम नगरी अयोध्या के प्रीमियम रियल एस्टेट प्रोजेक्ट ‘द सरयू’ में एक बड़ा निवेश किया है. अमिताभ बच्चन के बाद रणबीर कपूर इस आलीशान प्रोजेक्ट में जमीन खरीदने वाले दूसरे सबसे बड़े फिल्म स्टार बन गए हैं.
3.31 करोड़ में हुई डील
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, रणबीर कपूर ने ‘द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा’ (HoABL) के इस प्रोजेक्ट में करीब 3.31 करोड़ रुपये खर्च कर अपना आशियाना बुक किया है.
- कितनी जमीन: रणबीर ने कुल 2,134 वर्ग फीट का प्लॉट खरीदा है.
- प्रोजेक्ट की खासियत: ‘द सरयू’ नदी के किनारे 75 एकड़ में फैला एक लग्जरी प्रोजेक्ट है. यहाँ 5 एकड़ में ‘द लीला’ ग्रुप का एक शुद्ध शाकाहारी आलीशान होटल भी बनने वाला है. अपनी इस नई इन्वेस्टमेंट पर खुशी जाहिर करते हुए रणबीर कपूर ने कहा, “मुझे ऐसा महसूस होता है कि अयोध्या ने मुझे चुना है. अयोध्या हमारी सांस्कृतिक विरासत का एक बहुत बड़ा हिस्सा है. ‘द सरयू’ में यह जमीन मेरे परिवार की आने वाली पीढ़ियों के लिए एक विरासत की तरह होगी.”
क्यों बढ़ रहे हैं अयोध्या में जमीन के दाम?
HoABL के चेयरमैन अभिनंदन लोढ़ा का मानना है कि अयोध्या इस समय आर्थिक और सांस्कृतिक बदलाव के दौर से गुजर रहा है. यहाँ जिस तेजी से इंफ्रास्ट्रक्चर और टूरिज्म बढ़ रहा है, उससे दुनिया भर के निवेशकों का ध्यान इस तरफ खिंचा है. रणबीर कपूर जैसे सितारों का यहाँ आना यह साबित करता है कि लोग अयोध्या को भविष्य के एक बड़े इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन के रूप में देख रहे हैं.
‘द सरयू’ प्रोजेक्ट में क्या है खास?
- लोकेशन: सरयू नदी के बिल्कुल किनारे.
- सुविधाएं: ग्रैंड क्लब हाउस और 35 से ज्यादा लाइफस्टाइल सुविधाएं.
- लग्जरी: दुनिया का पहला शुद्ध शाकाहारी ‘लीला होटल’ इसी कैंपस में होगा.
Also Read : Amitabh Bachchan ने अयोध्या में खरीदी जमीन, कीमत जानकर बोलेंगे ‘Oh! My God’
