Ramesh Bidhuri Net Worth: रमेश बिधूड़ी की संपत्ति का खुलासा, चुनावी हलफनामे में चौंकाने वाले आंकड़े

Ramesh Bidhuri Net Worth: चुनावी हलफनामे के अनुसार रमेश बिधूड़ी ने 2.57 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 12.66 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति का खुलासा किया है. साथ ही 17.6 लाख रुपये का कर्ज भी है

Ramesh Bidhuri Net Worth: दिल्ली की राजनीति में एक और बड़ा मुकाबला शुरू हो गया है, जहां भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने सीएम आतिशी के खिलाफ कालकाजी सीट पर चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है. हाल ही में, उन्होंने अपने नामांकन के दौरान अपनी संपत्ति का खुलासा किया.

रमेश बिधूड़ी की संपत्ति का खुलासा

भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने अपने चुनावी हलफनामे में कुल 2 करोड़ 57 लाख 42 हजार रुपये की चल संपत्ति और 12 करोड़ 66 लाख रुपये की अचल संपत्ति का खुलासा किया है. बिधूड़ी पर 17 लाख 60 हजार रुपये का लोन भी है.

रमेश बिधूड़ी की कार कलेक्शन

रमेश बिधूड़ी के पास कुल चार गाड़ियां हैं, जिनमें दो महिंद्रा स्कॉर्पियो और एक हुंडई कार शामिल है. इसके अलावा उनके पास एग्रीकल्चर लैंड, कमर्शियल बिल्डिंग और अन्य जमीन की कुल कीमत 12 करोड़ रुपये से अधिक है. वे दिल्ली में 2000 स्क्वायर फीट के क्षेत्र में एक घर भी है.

बैंक डिपॉजिट और निवेश

रमेश बिधूड़ी के पास 30,000 रुपये कैश हैं, जबकि बैंक खातों में 77 लाख 28 हजार 700 रुपये जमा हैं. इसके अलावा उनके पास 68 लाख रुपये का फिक्स्ड डिपॉजिट और 20 लाख रुपये की गोल्ड ज्वैलरी भी है.

चुनावी मुकाबला

रमेश बिधूड़ी को भाजपा ने सीएम आतिशी के खिलाफ कालकाजी सीट से उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने इस सीट से अल्का लांबा को टिकट दिया है. 2020 के चुनावों में आतिशी ने बीजेपी के धरमबीर को 11,000 से अधिक वोटों के अंतर से हराया था.

Delhi Election 2025: सीएम आतिशी के सामने किसे उतार सकती है कांग्रेस, जानें क्या है समीकरण ?

Also Read: केजरीवाल के खिलाफ पति पत्नी लड़ेंगे चुनाव, नई दिल्ली सीट से स्वाति सिंह ने किया नामांकन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >