Prize Money: महिला टी20 विश्व कप की चैंपियन न्यूजीलैंड को कितना मिलेगा पैसा, देखें पूरी लिस्ट

Prize Money: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 32 रनों से हराकर खिताब जीत लिया.इस टूर्नामेंट में पहली बार पुरुषों के समान पुरस्कार राशि घोषित की गई थी, जो महिलाओं के क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक कदम साबित हुआ है. अब आइए देखते हैं कि विजेता और अन्य टीमों को कितनी नकद राशि मिलेगी.

Prize Money: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 32 रनों से हराकर खिताब जीत लिया. टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने पहले गेंदबाजी चुनी, जिसके बाद न्यूजीलैंड ने 159 रनों का लक्ष्य रखा. जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 126 रन ही बना सकी, जिससे न्यूजीलैंड ने शानदार जीत दर्ज की. इस टूर्नामेंट में पहली बार पुरुषों के समान पुरस्कार राशि घोषित की गई थी, जो महिलाओं के क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक कदम साबित हुआ है. अब आइए देखते हैं कि विजेता और अन्य टीमों को कितनी नकद राशि मिलेगी.

पुरस्कार राशि की स्ट्रक्चर 

ICC महिला T20 विश्व कप 2024 में सभी 10 टीमों के लिए बेस प्राइज 112,500 अमेरिकी डॉलर है. इसके अलावा, प्रत्येक टीम को ग्रुप स्टेज में हर जीत के लिए 31,154 अमेरिकी डॉलर मिलेंगे. यहां विभिन्न राउंड के लिए कुल पुरस्कार राशि का विवरण दिया गया है.

Also Read: Ekta Kapoor Net Worth: टीवी की महारानी एकता कपूर की नेट वर्थ जानकर हो जाएंगे हैरान

पोजिसन USD (अमेरिकी डॉलर)INR (भारतीय रुपये)
सभी 10 टीमें (बेस प्राइज)112,500₹93,37,500
प्रति जीत (ग्रुप स्टेज)31,154₹25,85,782
ग्रुप में तीसरा स्थान270,000₹2,24,10,000
ग्रुप में चौथा स्थान270,000₹2,24,10,000
ग्रुप में पाँचवाँ स्थान135,000₹1,12,05,000
हारने वाले सेमीफाइनलिस्ट675,000₹5,60,25,000
उपविजेता1,170,000₹9,71,10,000
विजेता2,340,000₹19,42,20,000
पुरस्कार राशि की स्ट्रक्चर

अन्य टीमों की पुरस्कार राशि

ऑस्ट्रेलिया, जो दक्षिण अफ्रीका से पहले सेमीफाइनल में हारी थी, उसे 912,116 अमेरिकी डॉलर मिलेंगे. वहीं, न्यूजीलैंड से सेमीफाइनल में हारने वाली वेस्टइंडीज को 880,962 अमेरिकी डॉलर प्राप्त होंगे.अन्य टीमों के लिए पुरस्कार इस प्रकार हैं.

टीमUSD (अमेरिकी डॉलर)
विजेता (न्यूज़ीलैंड)2,545,962
उपविजेता (दक्षिण अफ्रीका)1,375,962
ऑस्ट्रेलिया (सेमीफाइनल हार)912,116
वेस्टइंडीज (सेमीफाइनल हार)880,962
भारत (ग्रुप A, तीसरा स्थान)444,808
पाकिस्तान (ग्रुप A, चौथा स्थान)413,654
श्रीलंका (ग्रुप A, पाँचवां स्थान)247,500
इंग्लैंड (ग्रुप B, तीसरा स्थान)475,962
बांग्लादेश (ग्रुप B, चौथा स्थान)413,654
स्कॉटलैंड (ग्रुप B, पाँचवां स्थान)247,500
अन्य टीमों की पुरस्कार राशि

यह आंकड़े ICC महिला T20 विश्व कप 2024 की ऐतिहासिक पुरस्कार संरचना को दर्शता  हैं, जहां सभी टीमों को उनकी प्रदर्शन के आधार पर उचित नकद पुरस्कार मिलेगा.

Also Read: Shera Net Worth: सलमान खान के बॉडीगार्ड के पास कितनी है संपत्ति, एक महिना की सैलरी सुनकर चौक जाएंगे आप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >