पीएम नरेंद्र मोदी कल स्वामित्व योजना के लाभुकों को बांटेंगे 1.7 लाख ई प्राॅपर्टी कार्ड,जानें क्या है योजना…

पीएम मोदी ने ग्रामीण स्वामित्व योजना की शुरुआत की है. योजना की घोषणा 2020 में हुई थी. इस योजना के तहत एक ई-ग्राम स्वराज पोर्टल की शुरुआत की गयी. इस पोर्टल पर किसी भी गांव के जमीन और संपत्ति के मालिकाना हक की पूरी जिम्मेदारी दर्ज होगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह अक्टूबर को मध्यप्रदेश के स्वामित्व योजना के लाभुकों से बातचीत करेंगे. इस मौके पर पीएम मोदी 1.7 लाख लाभुकों के बीच ई प्राॅपर्टी कार्ड का वितरण भी करेंगे. प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने के लिए इस योजना की शुरुआत हुई है.

पीएम मोदी ने ग्रामीण स्वामित्व योजना की शुरुआत की है. योजना की घोषणा 2020 में हुई थी. इस योजना के तहत एक ई-ग्राम स्वराज पोर्टल की शुरुआत की गयी. इस पोर्टल पर किसी भी गांव के जमीन और संपत्ति के मालिकाना हक की पूरी जिम्मेदारी दर्ज होगी.

Also Read: Physics Nobel Prize 2021: फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से इन तीन वैज्ञानिकों को दिये जाने की घोषणा…

पंचायती राज मंत्रालय ने ई ग्राम स्वराज पोर्टल की शुरुआत की है. स्वामित्व योजना एक ऐसी योजना है जिसके तहत देश के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को केंद्र सरकार द्वारा उनकी जमीनों और मकानों का मालिकाना हक देने के लिए संपत्ति कार्ड प्रदान किया जा रहा है.

क्या है लाभ

PM Swamitva Yojana का लाभ गांव की संपत्ति का डिजिटल ब्यौरा तैयार करने में लाभदायक है. इस विवरण में विवादित जमीनों के मामले के निपटारे के लिए डिजिटल अरेंजमेंट भी राजस्व विभाग द्वारा शुरू किया गया है. संपत्ति का ई कार्ड मिल जाने से ग्रामीणों को लोन मिलने में भी आसानी होगी.

Posted By : Rajneesh Anand

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >