PM Kisan Yojana: इन किसानों को नहीं मिलेगी 13वीं किस्‍त की रकम, सरकार ने कर दिया नियमों में बदलाव

PM Kisan Yojana: 13वीं किस्त की रकम किसानों के खाते में पहुंचे इसके लिए किसानों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा और इसके लिए राशन कार्ड की कॉपी जमा कराना जरूरी होगा. किसानों को राशन कार्ड की हार्ड कॉपी नहीं देना है, उन्हें राशन कार्ड की सॉफ्ट कॉपी की पीडीएफ फाइल बनाकर अपलोड करना होगी.

PM Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त किसानों के खाते में करीब-करीब आ चुकी है. अब किसानों को 13वीं किस्त का इंतजार है. इस बीच किसान सम्मान निधि की रकम को लेकर सरकार ने बड़ी अपडेट किया है. सरकार ने कहा है कि जो किसान नये नियम का पालन करेंगे उनके खाते में ही रकम डाली जाएगी. ऐसे में अगर इस योजना के आप भी लाभुक हैं तो जल्द से जल्द यह अपडेट कर लें, नहीं तो अगली बार आपके खाते में राशि नहीं आएगी.

देनी होगी राशन कार्ड की कॉपी: 13वीं किस्त की रकम किसानों के खाते में पहुंचे इसके लिए किसानों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा और इसके लिए राशन कार्ड की कॉपी जमा कराना जरूरी होगा. किसानों को राशन कार्ड की हार्ड कॉपी नहीं देना है, उन्हें राशन कार्ड की सॉफ्ट कॉपी की पीडीएफ फाइल बनाकर अपलोड करना होगी. इसके अलावा जिन किसानों ने अब तक केवाईसी नहीं कराया है वो जल्द से जल्द केवाईसी करवा लें. इन दोनों काम किए बिना अपने खाते में 13वीं किस्त के पैसे नहीं आएंगे.

सम्मान निधि के लिए ये डॉक्‍यूमेंट भी जरूरी: राशन कार्ड के अलावा किसानों को कई और दस्तावेज भी जमा कराने होंगे. नये नियम के मुताबिक, किसान सम्मान निधि का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनके पास आधार कार्ड होगा. जिनके पास आधार नहीं होगा उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा.

सम्मान निधि से जोड़ा गया है किसान क्रेडिट कार्ड: पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम के तहत अब किसान क्रेडिट कार्ड को भी जोड़ दिया गया है. इसका सबसे बड़ा लाभ यह है कि जिस किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बना है और वो सम्मान निधि के लाभुक हैं तो अब बड़े आराम से वो केसीसी बनवा सकते हैं.

Also Read: सर्दियों में उठाना चाहते हैं बर्फबारी का लुत्फ, ये हिल स्टेशन मोह लेंगे मन, जाने की अभी से कर लें तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >