PM Kisan Yojana: जल्द आएगी किसानों के खातों में 13वीं किस्त! जरूर करवा लें ये दो काम नहीं तो…

PM Kisan Yojana Latest Updates: अबतक किसानों के खातों में 12 किस्त भेजे जा चुके हैं और लाभार्थियों को 13वीं किस्त का इंतजार है. जानें कब तक आ सकती है 13वीं किस्त की राशी किसानों के खातों में

PM Kisan Yojana 13 kist Date : यदि आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो आपको अगली किस्त का इंतजार होगा. जी हां…कुछ दिनों में पीएम किसान की 13वीं किस्त किसानों के खातों में आने वाली है. इस बीच किसान अगली किस्त की तारीख के बारे में जानना चाहते हैं तो आइए इसी से जुड़ी जानकारी आपसे आज साझा करते हैं. दरअसल, यह योजना केंद्र की मोदी सरकार चलाती है और गरीब किसानों को कुछ आर्थिक मदद देती है. इस योजना के अंतर्गत हर चार महीने बाद 2 हजार रुपये की किस्त किसानों के खातों में मोदी सरकार भेजती है. इसका मतलब यह है कि साल में किसानों के खातों में 6 हजार रुपये ट्रांसफर किये जाते हैं.

अबतक किसानों के खातों में 12 किस्त भेजे जा चुके हैं और लाभार्थियों को 13वीं किस्त का इंतजार है. आइए जानते हैं कि 13वीं किस्त कब तक किसानों में आ सकती है और किस्त लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जनवरी माह में ही किसानों के खाते में 13वीं किस्त के पैसे केंद्र की मोदी सरकार डाल सकती है. हालांकि, अभी सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है.

ये दो काम करवाना किसानों के लिए है जरूरी

ई-केवाईसी: यदि आप पीएम किसान योजना का लाभ ले रहे हैं तो ध्यान से और समय रहते ई-केवाईसी जरूर करवा लें. अगर आप इसे नहीं करवाते हैं, तो आपकी किस्त के पैसे अटकने के चांस हैं. पीएम किसान योजना से जुड़े प्रत्येक लाभार्थी के लिए ई-केवाईसी करवाना जरूरी है. यदि आप ई-केवाईसी करवाना चाहते हैं तो अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर इसे करवा सकते हैं. यही नहीं घर बैठे किसान पोर्टल pmkisan.gov.in के जरिए भी ई-केवाईसी कराने में आप सक्षम हैं.

भू-सत्यापन: यदि आप चाहते हैं कि आपको मिलने वाली अगली किस्त नहीं अटके तो फिर आपको ध्यान से भू-सत्यापन करवा लेना चाहिए. जिन लाभार्थियों ने ये नहीं करवाया है, वो अगली किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं. यदि आपने अभी तक भू-सत्यापन नहीं करवाया तो अपने नजदीकी कृषि कार्यालय जाएं और इसे करवा लें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >