PM Kisan Yojana: जनवरी के पहले सप्ताह में आएगी 13वीं किस्त! किसानों का इंतजार होगा खत्म

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 13th installment date: केंद्र सरकार 13वीं किस्त के पैसों को किसानों के खातों में अगले साल जनवरी महीने के पहले सप्ताह में डाल सकती है. जानें क्या है ताजा अपडेट

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 13th installment date: यदि आप पीएम किसान योजना के लाभुक हैं तो ये खबर आपके लिए खास है. जी हां…पीएम किसान योजना के लाभुक अब अपनी अगली किस्त यानी 13वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. किसानों के खातों में केंद्र की मोदी सरकार 12 किस्त अबतक डाल चुकी है. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो किसानों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. केंद्र सरकार जल्द ही देशभर के करोड़ों किसानों के खाते में 13वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर करने की तैयारी कर रही है.

कब आएगी 13वीं किस्त

मीडिया में जो खबरें चल रहीं हैं उसके अनुसार, केंद्र सरकार 13वीं किस्त के पैसों को किसानों के खातों में अगले साल जनवरी महीने के पहले सप्ताह में डाल सकती है. यहां चर्चा कर दें कि केंद्र सरकार ने किस्त के पैसे जारी करने को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. यदि आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी कोई जरूरी जानकारी के संबंध में जानना है या आपको योजना में किसी प्रकार की दिक्कत हो रही है तो इस स्थिति में आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना के हेल्पलाइन नंबरों का सहारा ले सकते हैं यानी 155261, 1800115526 या 011-23381092 पर कॉल करके अपनी समस्या का सामाधान निकाल सकते हैं.

कैसे मिलेगी मदद

उपरोक्त हेल्पलाइन नंबरों पर अपनी समस्या बताएं. आपकी समस्या को इन नंबरों पर सुना जाएगा और उसका सामाधान निकाला जाएगा. इसके अलावा यदि आपने अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं करवाई तो उसे जल्द से जल्द करवा लें. भूलेखों का सत्यापन भी करवाना जरूरी है. यदि इन दोनों कामों में आपने कोताही बरती तो आपका पैसा अटक सकता है.

किसानों की आर्थिक मदद करती है सरकार

आपको बता दें कि देश के किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए केंद्र की मोदी सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चला रही है. इसके तहत किसानों को छह हजार रुपये की सहायता सालभर में सरकार की ओर से दिया जाता है. ये पैसे दो-दो हजार की तीन किस्त में किसानों के खातों में ट्रांसफर किये जाते हैं. अबतक किसानों के खाते में 12 किस्त पहुंच चुके हैं. किसानों को अब अपनी अगली किस्त का इंतजार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >