PM Kisan Samman Nidhi: 12वीं किस्त को लेकर आया अपडेट, इन किसानों के खातों में नहीं आएंगे पैसे

PM Kisan Yojana Date : केंद्र सरकार जल्द ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त के पैसे जारी करने वाली है. जिन लाभार्थियों ने ई-केवाईसी नहीं कराया है, उन्हें इस बार पैसे के लिए काफी मशक्‍कत करनी पड़ सकती है.

PM kisan Yojan 12th installment Date: यदि आप पीएम किसान योजना की 12वीं किस्‍त का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए खास है. दरअसल केंद्र की मोदी सरकार गरीबों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती है, ताकि इन लोगों तक आर्थिक मदद के अलावा अन्य लाभ पहुंचाया जा सके. इसके तहत ही पीएम किसान योजना केंद्र की मोदी सरकार चलाती है और अब तक योजना के 11 किस्‍त खाते में आ चुके हैं. कुछ दिनों के बाद योजना की 12वीं किस्‍त डाली जाने वाली है.

किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाया जा रहा है जिसके तहत किसानों को साल में 6 हजार रुपये दिये जाते हैं. सारकार किसानों के खातों में साल में दो-दो हजार करके तीन बार ये राशी डालती है. लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि इस बार आने वाली 12वीं किस्त का लाभ कुछ किसानों को सरकार की ओर से नहीं मिल पायेगा. आइए जानते हैं कि किन किसानों के किस्त के पैसे अटक सकते हैं.

-पीएम किसान योजना से जुड़े हुए लाभार्थियों ने यदि ई-केवाईसी नहीं करवाई, तो उनकी 12वीं किस्त के पैसे अटक सकते हैं. आपको बता दें कि ई-केवाईसी की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2022 थी. हालांकि, आप ये यदि नहीं करवा पाये हैं तो अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर ओटीपी बेस्ड केवाईसी जाकर करवा लें.

-गौर हो कि पीएम किसान योजना का लाभ केवल उन्हीं किसान को दिया जाता है, जो इस योजना के लिए पात्र हैं. लेकिन ऐसी बात सामने आयी है कि कई किसान अपात्र होते हुए भी गलत तरीके से इस योजना का लाभ ले रहे हैं. यदि आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं, तो आपके किस्त के पैसे अटकने के चांस हैं. साथ ही आपके नाम पर नोटिस जारी हो सकता है. ऐसे किसानों से रिकवरी भी सरकार कर रही है.

Also Read: Aadhaar Card Update: हर 10 साल में आधार अपडेट के लिए प्रोत्साहित करेगा UIDAI, 70 साल वालों को जरूरत नहीं!

-यदि आपने आवेदन फॉर्म को भरते समय कोई गलती कर दी है तो भी आपके खाते में पैसे नहीं भी आ सकते हैं. जैसे- यदि आपने अपना नाम अंग्रेजी की जगह पर हिंदी में लिख दिया है या फिर फॉर्म में जेंडर भरना भूल गये हैं तो ऐसी स्थिति में भी किस्त के पैसे अटक सकते हैं. इसके अलावा भी कई गलतियां इसके तहत आतीं हैं.

कब आएगी पीएम किसान की 12वीं किस्त

यहां चर्चा कर दें कि पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को अब तक 11 किस्त के पैसे मिल चुके हैं. इसलिए सभी किसानों को 12वीं किस्त का इंतजार है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सितंबर महीने के किसी भी दिन 12वीं किस्त किसानों के पैसे खाते में आ सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >