PM Kisan 24th Installment: खाते में कब आएंगे 2000 रुपये? अटकने से पहले तुरंत निपटा लें ये 2 काम

PM Kisan 24th Installment : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) की 24वीं किस्त अक्टूबर में आ सकती है. अगर आपके खाते में 2,000 रुपये नहीं आ रहे हैं, तो यह ई-केवाईसी और लैंड सीडिंग की वजह से हो सकता है. जानें इन्हें कैसे ठीक करें.

PM Kisan 19th Installment : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) के तहत देश के पात्र किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. यह राशि 2,000-2,000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च की अवधियों में सीधे बैंक खातों में भेजी जाती है. 21वीं किस्त की बात करें तो जून के महीने में डाली गई थी.

कृषि मंत्रालय से जुड़े सूत्रों और पिछले ट्रेंड्स के अनुसार, सरकार त्योहारों के सीजन को देखते हुए अक्टूबर के पहले पखवाड़े (1 से 15 अक्टूबर 2026 के बीच) अगली किस्त का पैसा जारी कर सकती है. आधिकारिक तारीख का ऐलान होते ही एक साथ करोड़ों किसानों के खातों में डीबीटी के जरिए 2,000 रुपये क्रेडिट कर दिए जाएंगे.

पैसे अटकने की दो सबसे बड़ी वजहें: ई-केवाईसी और लैंड सीडिंग

अक्सर कई किसानों के खाते में समय पर किस्त नहीं पहुंचती. इसकी मुख्य वजह तकनीकी और दस्तावेजी नियमों का अधूरा होना है. अगर आप चाहते हैं कि बिना रुकावट पैसा खाते में आए, तो तुरंत ये दो जरूरी काम पूरे कर लें:

e-KYC पूरी करें

योजना में फर्जीवाड़े को रोकने के लिए सरकार ने ई-केवाईसी अनिवार्य कर रखी है. किसान आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर आधार नंबर और ओटीपी के जरिए घर बैठे इसे पूरा कर सकते हैं. इसके अलावा नजदीकी सीएससी (CSC) सेंटर जाकर बायोमेट्रिक तरीके से भी केवाईसी कराई जा सकती है.

लैंड सीडिंग (Land Seeding) और DBT एक्टिवेशन

बैंक खाते से आधार लिंक होना चाहिए और डीबीटी (DBT) विकल्प 'एक्टिव' होना अनिवार्य है. साथ ही भूलेख सत्यापन (Land Seeding) पूरा होना जरूरी है. अगर पोर्टल पर स्टेटस में लैंड सीडिंग 'No' दिख रहा है, तो तुरंत अपने ब्लॉक या संबंधित पटवारी/लेखपाल के पास जमीन के दस्तावेज जमा कराएं.

मोबाइल से नई बेनिफिशियरी लिस्ट में ऐसे देखें अपना नाम

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर मौजूद 'Farmers Corner' सेक्शन में 'Beneficiary List' पर क्लिक करें.
  3. अब अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव चुनें.
  4. 'Get Report' पर क्लिक करते ही आपके गांव की ताजा लिस्ट खुल जाएगी, जहां आप चेक कर सकते हैं कि आपका नाम सक्रिय लाभार्थियों में है या नहीं.

ये भी पढ़ें: 408 साल पुराना है श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह का विवाद : इलाहाबाद हाईकोर्ट में टली सुनवाई, समझें कैसे शुरू हुआ था मसला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >