PM Internship Scheme: टॉप कंपनियों में काम का सुनहरा अवसर,आवेदन की अंतिम तारीख 10 नवंबर, जल्द करें

PM Internship Scheme: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS), जिसका उद्देश्य भारतीय युवाओं को उद्योग अनुभव प्रदान कर उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाना है. जिसका पंजीकरण की आखिरी तिथि 10 नवंबर 2024 है.

PM Internship Scheme: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) जिसका उद्देश्य भारतीय युवाओं को उद्योग अनुभव प्रदान कर उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाना है. जिसका पंजीकरण की आखिरी तिथि 10 नवंबर 2024 है. कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (MCA) ने यह घोषणा की और युवाओं को इस अवसर को न चूकने की अपील की . इस योजना के तहत, युवा उम्मीदवारों को प्रासंगिक उद्योग अनुभव प्राप्त करने का मौका मिलेगा जिससे उनकी कैरियर संभावनाओं को मजबूत किया जा सकेगा.

योजना का उद्देश्य और महत्व

PM Internship Scheme (PMIS) का मुख्य उद्देश्य भारतीय युवाओं को व्यावसायिक अनुभव प्रदान करना और उनकी रोजगार क्षमता को बढ़ाना है. योजना में भाग लेने के लिए 21 से 24 वर्ष की आयु के युवा पात्र हैं. जिन्होंने 10वीं, 12वीं, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा या स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो. इस योजना के तहत कुल 1.28 लाख इंटर्नशिप के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं.

Also Read: Donald Trump Net Worth: अमेरिका के नए राष्ट्रपति के पास है अरबों की संपत्ति, भारत से है खास नाता

योजना के लाभ

इस योजना में शामिल होने वाले युवाओं को ₹5,000 का मासिक भत्ता और एक ₹6,000 का एकमुश्त अनुदान मिलेगा. इस योजना का उद्देश्य छात्रों को वास्तविक दुनिया का अनुभव देकर उन्हें कार्यबल के लिए तैयार करना है. यह योजनाएं उन युवाओं को एक मंच प्रदान करती हैं, जो विभिन्न उद्योगों में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करना चाहते हैं.

प्रमुख कंपनियों द्वारा समर्थन

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तहत विभिन्न प्रमुख कंपनियां शामिल हैं जिनमें महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी, और टेक महिंद्रा जैसी कंपनियां प्रमुख हैं. ये कंपनियां विभिन्न क्षेत्रों में इंटर्नशिप के अवसर प्रदान कर रही हैं जैसे ऑटोमोबाइल, वित्तीय सेवाएं, टीकनोलॉजी, और स्वास्थ्य सेवा.

इंटर्नशिप के अवसर तेल और गैस, ऑटोमोटिव, बैंकिंग, फाइनेंस, मेटल्स और माइनिंग, स्वास्थ्य सेवा, और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में उपलब्ध हैं. यह योजना युवाओं को उद्योग के विविध क्षेत्रों में कार्य अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्रदान करती है जिससे उनका कौशल और रोजगार क्षमता बढ़ेगी.

Image tweet by ministry of corporate affairs

पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया

पीएम इंटर्नशिप योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया 10 नवंबर 2024 तक जारी रहेगी. इच्छुक उम्मीदवार pminternship.mca.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया कुछ सरल चरणों में पूरी की जा सकती है:

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर लिंक पर क्लिक करें.
  2. रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरें.
  3. सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  4. पोर्टल द्वारा उपलब्ध जानकारी के आधार पर आपका बायोडाटा तैयार होगा.
  5. इसके बाद, स्थान, सेक्टर, और योग्यता के आधार पर अधिकतम पांच इंटर्नशिप अवसरों के लिए आवेदन करें.
  6. अंत में, सबमिट पर क्लिक करें और कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें.

Also Read: Black Potatoes: आधा भारत नहीं जानता है काला आलू की खेती, देती है मोटी कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >