क्या आपको भी व्हाट्सएप पर 25 लाख की लॉटरी जीतने का आया है मैसेज? सचमुच खुलेगी किस्मत या होने वाला है खेल

ऑनलाइन ठगी की खबरें आये दिन हम लोगों को मिलती है. लेकिन इसको लेकर समय-समय पर जागरूक भी किया जाता है. पीआईबी फैक्ट चेक की टीम इस काम में लगी हुई है. लॉटरी जीतने वाले मैसेज को लेकर भी पीआईबी की टीम ने लोगों को अलर्ट किया है.

‘आप जो अपने मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप यूज कर रहे हैं, उसी नंबर पर एक लॉटरी लगी है. आप 25 लाख रुपये जीत गये हैं’. क्या आपके पास भी ऐसे व्हाट्सएप कॉल या मैसेज आये हैं. अगर हां, तो खुश होने की जरूरत नहीं है, बल्कि सावधान हो जाएं क्योंकि अगले ही क्षण आपके साथ बढ़ी ठगी की घटना हो सकती है. जिस तरह से मोबाइल और इंटरनेट के इस्तेमाल में तेजी आ रही है, वैसे ही ऑनलाइन ठगी की घटना भी बढ़ती जा रही है. वैसे में हमें हमेशा सावधान रहने की आवश्यकता है.

KBC के नाम पर ठगी करने वाले गैंग सक्रिय

कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले गैंग इस समय सक्रिय हो गये हैं. लोगों को जाल में फंसाने के लिए व्हाट्सएप मैसेज का सहारा ले रहे हैं. केबीसी में लॉटरी जीतने का मैसेज भेजकर ठग, लोगों को अपनी जाल में फंसाने की पूरी कोशिश करते हैं. मैसेज में बताया जाता है कि लॉटरी के पैसे लेने के लिए आपको व्हाट्सएप कॉल करना है. जैसे ही आप कॉल करते हैं, दूसरी ओर से आपसे बैंक की पूरी जानकारी मांग ली जाती है. अगर आप ठग की बातों पर भरोसा कर अपनी निजी जानकारी दे देते हैं, तो अगले ही क्षण आपके मोबाइल फोन पर एक ओटीपी आता है, जिसे बताते ही आपके बैंक अकाउंट से पैसे गायब हो जाएंगे.

पीआईबी फैक्ट चेक ने किया लोगों को जागरूक

ऑनलाइन ठगी की खबरें आये दिन हम लोगों को मिलती है. लेकिन इसको लेकर समय-समय पर जागरूक भी किया जाता है. पीआईबी फैक्ट चेक की टीम इस काम में लगी हुई है. लॉटरी जीतने वाले मैसेज को लेकर भी पीआईबी की टीम ने लोगों को अलर्ट किया है. एक वीडियो के माध्यम से बताया गया है कि बैंक अधिकारी कभी भी अपने ग्राहकों के कोई भी निजी जानकारी नहीं पूछते. इसलिए अगर फोन पर इस तरह की कोई जानकारी मांगता है, तो उसके साथ कभी अपनी निजी जानकारी शेयर न करें.

Also Read: ALERT: सरकारी नौकरी के लिए इस वेबसाइट पर क्या आपने भी किया है आवेदन? जानें PIB का फैक्ट चेक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >