PIB Fact Check : जनधन खातों से हर नकदी निकासी पर चार्ज किए जाएंगे 100 रुपये? मोदी सरकार ने कही ये बात...

PIB Fact Check, Jan Dhan Account : जनधन खातों से हर नकदी निकासी पर ग्राहकों से किसी प्रकार का कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा. मोदी सरकार ने मीडिया की उस रिपोर्ट को खारिज किया है, जिसमें यह दावा किया गया था कि हर जनधन खाताधारक को प्रत्येक नकदी निकासी पर 100 रुपये का चार्ज देना होगा. सोशल मीडिया पर फेक न्यूज की जानकारी देने वाले पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने एक ट्विटर पोस्ट में यह जानकारी दी है.

च्PIB Fact Check, Jan Dhan Account : जनधन खातों से हर नकदी निकासी पर ग्राहकों से किसी प्रकार का कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा. मोदी सरकार ने मीडिया की उस रिपोर्ट को खारिज किया है, जिसमें यह दावा किया गया था कि हर जनधन खाताधारक को प्रत्येक नकदी निकासी पर 100 रुपये का चार्ज देना होगा. सोशल मीडिया पर फेक न्यूज की जानकारी देने वाले पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने एक ट्विटर पोस्ट में यह जानकारी दी है.

PIB Fact Check के ट्वीट में कहा गया है कि ”एक मीडिया रिपोर्ट ने दावा किया है जनधन खातों से हर नकद निकासी पर 100 रुपये चार्ज किए जाएंगे. हमारी पड़ताल में यह पता चला है कि दावा गलत है. जनधन खातों की मुफ्त बैंकिंग सेवाओं के लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाता है. इस संदर्भ में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाता है.”

कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह बताया गया है कि बैंक बचत खातों में नकद जमा या फिर निकासी पर चार्ज बढ़ाने जा रहे हैं, लेकिन PIB Fact Check ने इस दावे को भी खारिज किया है. रिपोर्ट्स में कहा गया था कि बैंक ऑफ बड़ौदा से इसकी शुरुआत होगी, लेकिन सरकार ने साफ किया है कि यह दावा गलत है कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने सूचित किया है कि बचत खातों में नकद जमा और नकद निकासी के चार्ज बढ़ा रहा है.

Also Read: 7th Pay Commission : मोदी सरकार की इस सुविधा का दिवाली से होली तक फायदा उठा सकेंगे केंद्रीय कर्मचारी, जानिए कैसे?

गौरतलब है कि जनधन खाताधारक को सरकार की ओर से 30 हजार रुपये का जीवन बीमा भी मिलता है. यहीं नहीं, इसके खाताधारक को दो लाख रुपये तक एक्सिडेंटल डेथ कवर इंश्योरेंस के अलावा 10,000 रुपये तक की ओवरड्राफ्ट की फैसिलिटी भी दी जाती है.

Also Read: Onion-Potato Price : रसोई से गायब होती जा रही है बच्चों की सबसे प्यारी सब्जी, एक किलो खरीदने में मम्मी-पापा के छूट रहे पसीने

Posted By : Vishwat Sen

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >