Petrol-Diesel Price: दिल्ली से रांची तक अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल के भाव, कच्चे तेल की कीमतों का पड़ेगा असर

Petrol-Diesel Price Today: ईरान और इजरायल के युद्धा का असर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर देखने को मिल सकता है. हालांकि, आज सुबह कच्चे तेल की कीमतों में मामूली राहत देखने को मिल रही है. स बीच, भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज के लिए पेट्रोल-डीजल का दाम जारी कर दिया है. आइये जानते हैं अपडेट.

Petrol-Diesel Price Today: इजरायल-ईरान की युद्ध के कारण एक बार फिर से मिडिल ईस्ट के देशों में तनाव बढ़ गया है. इसका सीधा असर भारत में देखने को मिलने वाला है क्योंकि दोनों देशों का निवेश यहां है. इसके साथ ही, कच्चे तेल की कीमतों में भी एक बार फिर से उठा-पटक का दौर चालू हो गया है. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सुबह 7.30 बजे WTI Crude Oil की कीमत 0.23 प्रतिशत चढ़कर 85.46 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गया है. वहीं, Brent Crude Oil 90.39 डॉलर प्रति बैलर पर बिक रहा है. इस बीच, भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज के लिए पेट्रोल-डीजल का दाम जारी कर दिया है. आइये जानते हैं अपडेट

देश महानगरों में क्या है तेल का हाल

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर हैं. यहां पेट्रोल 94.72 रुपये लीटर और डीजल 87.62 रुपये लीटर पर स्थिर है. जबकि, मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये लीटर और डीजल 92.15 रुपये और कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये बिक रहा है. चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमत पिछले छह दिनों से स्थिर है. यहां पेट्रोल 100.75 रुपये लीटर और डीजल 92.34 रुपये लीटर हो गया है.

अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव

बिहार की राजधानी पटना में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं. यहां पेट्रोल की कीमत 105.18 रुपये लीटर और डीजल की कीमत 92.10 रुपये लीटर बिक रहा है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल की कीमत में 12 पैसे की मामूली वृद्धि देखने को मिली है. यहां पेट्रोल की कीमत 94.64 रुपये है. जबकि, डीजल की कीमत 14 पैसे बढ़कर 87.75 रुपये के पार पहुंच गयी है. झारखंड की राजधानी रांची में पेट्रोल पेट्रोल 34 पैसे सस्ता होकर 97.81 रुपये लीटर बिक रहा है. जबकि, यहां लोगों को डीजल की कीमतों में 35 पैसे की राहत मिली है. यहां डीजल 92.56 रुपये लीटर बिक रहा है.

Also Read: LIC इमरजेंसी में पैसे का करेगी इंतजाम, मिलेगा सस्‍ता लोन और EMI की टेंशन भी नहीं

कैसे चेक करें अपने शहर का फ्यूल रेट

मैसेज के जरिए अपने शहर का फ्यूल रेट जानने के लिए बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज भेजना होगा.वहीं HPCL के ग्राहकों को दाम पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर मैसेज करें.इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >