Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में मिली मामूली राहत, गुजरात से बिहार तक बदले पेट्रोल-डीजल के भाव

Petrol-Diesel Price Today: आज सुबह कच्चे तेल की कीमतों में मामूली राहत देखने को मिल रही है. समझा जा रहा है कि इस सप्ताह कच्चे तेल की कीमतों में नरमी देखने को मिलती रहेगी. हालांकि, इससे पहले मंगलवार को तेल की कीमतों में तेजी भी देखने को मिल मिली थी.

Petrol-Diesel Price Today: मिडिल ईस्ट में जारी जियो पॉलिटिकल टेंशन के बीच बुधवार को कच्चे तेल की कीमतों में मामूली राहत देखने को मिल रही है. सुबह 7.30 बजे WTI Crude Oil 83.34 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहे हैं. जबकि, Brent Crude Oil 88.39 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. हालांकि, कल यानी मंगलवार को मजबूत हाजिर मांग के बाद कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में कच्चा तेल की कीमत 69 रुपये की तेजी के साथ 6,903 रुपये प्रति बैरल हो गयी. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का अप्रैल माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 69 रुपये या 1.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,903 रुपये प्रति बैरल हो गया. इसमें 4.297 लॉट के लिए कारोबार हुआ. इस दौरान, भारतीय तेल वितरक कंपनियों के द्वारा आज के लिए पेट्रोल-डीजल का रेट जारी कर दिया गया. आज भी तेल की कीमतों में राष्ट्रीय स्तर पर कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि, वैट टैक्स में परिवर्तन के कारण कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. आइये जानतें है आपके शहर में क्या है भाव?

देश महानगरों में क्या है तेल का हाल

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर हैं. यहां पेट्रोल 94.72 रुपये लीटर और डीजल 87.62 रुपये लीटर पर स्थिर है. जबकि, मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये लीटर और डीजल 92.15 रुपये और कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये बिक रहा है. चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमत पिछले छह दिनों से स्थिर है. यहां पेट्रोल 100.75 रुपये लीटर और डीजल 92.34 रुपये लीटर हो गया है. झारखंड की राजधानी रांची में पेट्रोल 17 पैसे सस्ता होकर 97.98 रुपये लीटर बिक रहा है. जबकि, डीजल की कीमतों में 17 पैसे की राहत मिली है. यहां डीजल 92.74 रुपये लीटर बिक रहा है.

Also Read: Reliance Jio ने हासिल किया बड़ा मुकाम, चीन की कंपनी को पछाड़ बना सबसे बड़ा मोबाइल ऑपरेटर

अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव

बिहार की राजधानी पटना में आज पेट्रोल-डीजल की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है. आज यहां पेट्रोल 38 पैसे गिरकर 105.68 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. जबकि, डीजल 36 पैसे महंगा होकर 92.51 रुपये लीटर पर बिक रहा है. जबकि, गुजरात के अहमदाबाद में पेट्रोल की कीमत 21 पैसे महंगा होकर 94.65 रुपये हो गयी है. जबकि, डीजल की कीमत 21 पैसे बढ़कर 90.32 रुपये हो गयी है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर है. यहां पेट्रोल 94.64 रुपये और डीजल 87.75 रुपये लीटर बिक रहा है. झारखंड की राजधानी रांची में आज लोगों को महंगे पेट्रोल-डीजल की खरीदारी करनी होगी. यहां पेट्रोल 34 पैसे महंगा होकर 98.15 रुपये और डीजल 35 पैसे महंगा होकर 92.91 रुपये लीटर हो गया है.

कैसे चेक करें अपने शहर का फ्यूल रेट

मैसेज के जरिए अपने शहर का फ्यूल रेट जानने के लिए बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज भेजना होगा.वहीं HPCL के ग्राहकों को दाम पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर मैसेज करें.इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >