Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल की कीमत 90 डॉलर के नीचे आयी, कई शहरों में अपडेट हुआ पेट्रोल-डीजल का भाव

Petrol-Diesel Price Today: ईरान-इजराइल टेंशन के बीच कच्चे तेल की कीमतो में आज गिरावट देखने को मिल रही है. सुबह 7.45 बजे WTI Crude Oil की कीमतों में 0.57 प्रतिशत गिरकर 84.87 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है. जबकि, Brent Crude Oil 0.51 प्रतिशत गिरकर 89.56 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.

Petrol-Diesel Price Today: मिडिल ईस्ट में टेंशन गहराता जा रहा है. हालांकि, ईरान ने युद्ध को आगे नहीं बढ़ाने की इच्छा जाहिर की है. वहीं, अमेरिका ने ईरान पर नये प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर ली है. इस बीच, ग्लोबल ऑयल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत में नरमी देखने को मिली. सुबह 7.45 बजे WTI Crude Oil की कीमतों में 0.57 प्रतिशत गिरकर 84.87 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है. जबकि, Brent Crude Oil 0.51 प्रतिशत गिरकर 89.56 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. इस बीच, भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज के लिए पेट्रोल-डीजल का दाम जारी कर दिया है. तेल कंपनियों के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि, टैक्स में परिवर्तन के कारण कई स्थानों पर तेल की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है. आइये जानते हैं अपडेट.

देश महानगरों में क्या है तेल का हाल

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर हैं. यहां पेट्रोल 94.72 रुपये लीटर और डीजल 87.62 रुपये लीटर पर स्थिर है. जबकि, मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये लीटर और डीजल 92.15 रुपये और कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये बिक रहा है. चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमत पिछले छह दिनों से स्थिर है. यहां पेट्रोल 100.75 रुपये लीटर और डीजल 92.34 रुपये लीटर हो गया है.

Also Read: अगर लड़े इजरायल और ईरान तो भारत को हो सकता है बड़ा नुकसान, समझिए पूरी बात

कैसे चेक करें अपने शहर का फ्यूल रेट

मैसेज के जरिए अपने शहर का फ्यूल रेट जानने के लिए बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज भेजना होगा.वहीं HPCL के ग्राहकों को दाम पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर मैसेज करें.इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >