कहीं पेट्रोल सस्ता तो कहीं डीजल महंगा, पटना से मुंबई तक चेक करें 31 अगस्त के ताजा भाव

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हो गए हैं. जानें पटना, रांची, लखनऊ, दिल्ली और मुंबई समेत प्रमुख शहरों के भाव.

31 अगस्त को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कई शहरों में बदलाव देखने को मिला है. मुंबई में पेट्रोल ₹111.21 और डीजल ₹97.83 प्रति लीटर है. वहीं दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर पर बना हुआ है. बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भी आज कीमतों में उतार-चढ़ाव हुआ है. ऐसे में महीने के आखिरी दिन गाड़ी में पेट्रोल-डीजल भराने से पहले अपने शहर का रेट जान लेना जरूरी है.

आज पेट्रोल के दाम में क्या बदला?

पेट्रोल की कीमतों में शहर के हिसाब से अलग-अलग बदलाव हुआ है. बिहार के पटना में पेट्रोल ₹113.29 प्रति लीटर है, जबकि गया में यह ₹114.79 प्रति लीटर पहुंच गया है. झारखंड के रांची में पेट्रोल ₹100.71 और धनबाद में ₹101.84 प्रति लीटर है. उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पेट्रोल ₹102.31 और नोएडा में ₹102.12 प्रति लीटर है.

पेट्रोल रेट टेबल:

शहरकल का रेट (₹/लीटर)आज का रेट (₹/लीटर)बदलाव
पटना₹113.71₹113.29-₹0.42
बेगूसराय₹113.59₹113.29-₹0.30
भागलपुर₹114.54₹113.29-₹1.25
दरभंगा₹113.59₹113.29-₹0.30
गया₹113.71₹114.79+₹1.08
मुजफ्फरपुर₹113.59₹113.29-₹0.30
देवघर₹102.26₹100.49-₹1.77
धनबाद₹102.23₹101.84-₹0.39
जमशेदपुर ₹104.94₹106.03+₹1.09
रांची₹101.86₹100.71-₹1.15
लखनऊ₹102.48₹102.31-₹0.17
नोएडा₹102.12₹102.12₹0.00
नई दिल्ली₹102.12₹102.12₹0.00
मुंबई₹112.48₹111.21-₹1.27
कोलकाता₹113.51₹108.96-₹4.55
चेन्नई₹107.87₹108.60+₹0.73
गुरुग्राम₹102.58₹103.28+₹0.70

डीजल के रेट में क्या हुआ?

डीजल की कीमत भी 31 अगस्त को कई शहरों में बदली है. पटना में डीजल ₹99.29 प्रति लीटर है, जबकि गया में ₹100.71 प्रति लीटर है. झारखंड में रांची का रेट ₹100.71 और धनबाद का ₹100.67 प्रति लीटर है. वहीं लखनऊ में डीजल ₹95.77 और नोएडा में ₹95.56 प्रति लीटर है.

डीजल रेट टेबल:

शहरकल का रेट (₹/लीटर)आज का रेट (₹/लीटर)बदलाव
पटना₹99.71₹99.29-₹0.42
बेगूसराय₹99.57₹99.29-₹0.28
भागलपुर₹100.46₹99.29-₹1.17
दरभंगा₹99.57₹99.29-₹0.28
गया₹99.71₹100.71+₹1.00
मुजफ्फरपुर₹99.57₹99.29-₹0.28
देवघर₹101.06₹99.29-₹1.77
धनबाद₹101.06₹100.67-₹0.39
जमशेदपुर ₹101.06₹102.15+₹1.09
रांची₹101.86₹100.71-₹1.15
लखनऊ₹95.93₹95.77-₹0.16
नोएडा₹95.56₹95.56₹0.00
नई दिल्ली₹95.56₹95.20-₹0.36
मुंबई₹99.13₹97.83-₹1.30
कोलकाता₹99.82₹100.65+₹0.83
चेन्नई₹99.65₹100.43+₹0.78
गुरुग्राम₹95.26₹95.94+₹0.68

कच्चे तेल की कीमत आज कितनी है?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में 31 अगस्त को ब्रेंट क्रूड करीब 1.05% चढ़कर $89.21 प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. इससे पहले शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड $89.31 और WTI $83.40 प्रति बैरल पर बंद हुआ था. पिछले सप्ताह ब्रेंट में 5% से ज्यादा की गिरावट आई थी. भारत अपनी कच्चे तेल की जरूरत का 85% से ज्यादा हिस्सा आयात करता है. इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ने पर देश के आयात बिल और महंगाई पर असर पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: ईरान-अमेरिका भिड़े तो महंगा हुआ तेल, Brent $89.18 और WTI $84.32 पर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सौम्या शाहदेव

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >