Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल, देखें अभी क्या चल रहा है रेट
Petrol Diesel Price Today: देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज फिर बदलाव दर्ज हुआ है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की हलचल और रुपये की उतार-चढ़ाव का सीधा असर रोज जारी होने वाले फ्यूल रेट पर पड़ता है. जानें 3 दिसंबर 2025 को आपके शहर का ताजा भाव.
Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें अब सिर्फ गाड़ी चलाने वालों का खर्च नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था की चाल तय करती हैं. अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल के भाव, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की इक्स्चेंज रेट और भारत सरकार के टैक्स का ढांचा ये तीन प्रमुख कारक मिलकर फ़्यूल की अंतिम कीमत तय करते हैं. यही वजह है कि तेल के दाम में जरा सा भी उतार-चढ़ाव सब्ज़ियों के परिवहन से लेकर औद्योगिक उत्पादन की लागत और रोज़मर्रा की मुद्रास्फीति पर सीधा असर डालता है.
फ़्यूल की बढ़ती प्राइस
पेट्रोल-डीज़ल की चाल का सीधा संबंध देश की ट्रांसपोर्टेशन लागत, महंगाई और सामान्य व्यक्ति की रोजगार-रफ़्तार पर होता है. ईंधन की कीमतें बढ़ने से हर चीज़ महंगी होती है, जिससे अर्थव्यवस्था में मंदी का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए हर सुबह का यह मूल्य अपडेट अब केवल एक समाचार नहीं बल्कि हर नागरिक के लिए अपनी जेब और बजट को नियंत्रण में रखने की एक आर्थिक आवश्यकता बन गया है.
Also Read: सोना–चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आज के ताजा रेट
इन शहरों में आज के भाव
| शहर | पेट्रोल (प्रति/लीटर) | डीजल (प्रति/लीटर) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 94.77 | 87.67 |
| मुंबई | 103.50 | 90.03 |
| कोलकाता | 105.41 | 92.02 |
| चेन्नई | 100.03 | 92.61 |
| अहमदाबाद | 94.49 | 90.17 |
| बेंगलुरु | 102.98 | 90.04 |
| हैदराबाद | 107.46 | 95.70 |
| जयपुर | 104.72 | 90.21 |
| लखनऊ | 94.51 | 87.98 |
| पुणे | 103.89 | 90.43 |
| चंडीगढ़ | 94.30 | 82.45 |
| इंदौर | 106.55 | 91.81 |
| पटना | 105.53 | 91.71 |
| सूरत | 94.32 | 90.01 |
Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.
