Petrol Diesel Price: डीजल की कीमत में फिर हुई कटौती, पेट्रोल का आज इतना है भाव

Petrol Diesel Price: दिल्ली में डीजल की कीमत 89.67 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 89.47 रुपये प्रति लीटर कर दी गयी है.

नयी दिल्ली: आसमान छूती पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price) की कीमतों से परेशान वाहन मालिकों को पेट्रोलियम कंपनियों ने थोड़ी राहत दी है. खासकर डीजल वाहन चलाने वालों को. सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने गुरुवार को डीजल की कीमत में 20 पैसे प्रति लीटर की कटौती की, लेकिन पेट्रोल की दर अपरिवर्तित रही.

सरकारी तेल कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में डीजल की कीमत 89.67 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 89.47 रुपये प्रति लीटर कर दी गयी है. इससे पहले बुधवार को भी इतनी कटौती की गयी थी. गुरुवार को हालांकि पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ. दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर के भाव पर था.

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने संकेत दिया है कि वह आने वाले महीनों में संपत्ति की खरीद को कम करना शुरू कर देगा, जिससे जिंस की कीमतों में कमी आयेगी तथा डॉलर मजबूत होगा. फेडरल रिजर्व के इस फैसले के चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर कच्चे तेल की कीमत मई के बाद अपने सबसे निचले स्तर पर आ गयी है.

Also Read:
Petrol diesel price today- फिर बढ़ गये पेट्रोल – डीजल के दाम,जानें आज का भाव

ब्रेंट कच्चा तेल हुआ सस्ता

ब्रेंट कच्चा तेल 2.13 डॉलर की गिरावट के साथ 66.10 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है, जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 2.39 डॉलर गिरकर 63.07 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर है. भारत अपनी तेल की जरूरतों को पूरा करने के लिए काफी हद तक आयात पर निर्भर है.

Also Read: Petrol-Diesel Price: दिल्ली में पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर पार, जानिए कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

उल्लेखनीय है कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है, जिससे लोग परेशान हैं. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा की वजह से अन्य सामानों की कीमतें भी बढ़ गयीं हैं, जिससे लोगों पर महंगाई की भी मार पड़ रही है. पेट्रोल के भाव 100 रुपये से अधिक हो गयी है.

Posted By: Mithilesh Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >