अब अविवाहित लोगों के लिए पेंशन योजना ला रही है सरकार, जानें विस्तार से

pension scheme for unmarried people : हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश की जनता के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है. इन योजनाओं का लाभ लोग उठा भी रहे हैं. इस बीच राज्य सरकार 45 से 60 साल के आयु वर्ग में शामिल अविवाहित लोगों के लिए पेंशन योजना लाने पर विचार कर रही है.

यदि आपने अभी तक शादी नहीं की और आप हरियाणा के रहने वाले हैं तो ये खबर आपके लिए खास है. जी हां…प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ऐसी बात कही है जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है. दरअसल, उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार 45 से 60 साल के आयु वर्ग में शामिल अविवाहित लोगों के लिए पेंशन योजना लाने पर विचार कर रही है.

इस संबंध में एक विज्ञप्ति जारी की गयी है जिसके अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल के कलाम्पुरा गांव में ‘जन संवाद’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार एक महीने के भीतर अविवाहित लोगों के लिए पेंशन योजना के संबंध में निर्णय लेने का काम करेगी. ‘जनसंवाद’ के दौरान 60 वर्षीय एक अविवाहित व्यक्ति की पेंशन संबंधी शिकायत का जवाब प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दिया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एक योजना शुरू करने पर व��चार कर रही है.

गांव में संस्कृति मॉडल स्कूल के निर्माण का भी ऐलान

‘जनसंवाद’ से पहले, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सामुदायिक केंद्र परिसर में पौधारोपण किया. उन्होंने गांव में संस्कृति मॉडल स्कूल के निर्माण का भी ऐलान किया. यहां सीएम खट्टर ने संबंधित अधिकारियों को दो माह के भीतर सरकारी स्कूल के लिए नया भवन और कछवा से कलाम्पुरा तक सड़क बनाने के निर्देश दिये. खट्टर ने सरकारी स्कूल में वॉलीबॉल मैदान के निर्माण और एक तालाब के जीर्णोद्धार की भी घोषणा की है.

गांव में बीएसएनएल इंटरनेट सेवा उपलब्ध

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि आज के समय में 70 फीसदी से 80 फीसदी काम ऑनलाइन होता है. इसीलिए गांवों में इंटरनेट सेवा का होना जरूरी है. करनाल पहला जिला होगा जहां हर गांव में बीएसएनएल इंटरनेट सेवा उपलब्ध होगी.

Also Read: हरियाणा: ‘कड़वाहट आई तो खुशी से अलग हो जाएंगे’, BJP-JJP गठबंधन पर दुष्यंत चौटाला का बयान
आत्मनिर्भर हरियाणा ऋण योजना को जानें

आपको बता दें कि हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश की जनता के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है. इन योजनाओं का लाभ लोग उठा भी रहे हैं. यदि आपको याद हो तो प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कोरोना वायरस की वजह से एक खास योजना की शुरुआत की थी. जिसका नाम ‘आत्मनिर्भर हरियाणा ऋण योजना’ है. इस योजना का लाभ उन लोगों को दिया जा रहा है जो अपना खुद का लघु उद्योग शुरू करने की इच्छा रखते हैं. योजना के तहत केवल 2 प्रतिशत ब्याज पर सरकार की तरफ से ऋण दिया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >