Paytm Shares: पेटीएम ने दर्ज की दशक की सबसे बड़ी गिरावट, लिस्टिंग के बाद से अब तक 75% गिरे शेयर

पेटीएम भारत का सबसे बड़ा डिजिटल पेमेंट प्रोवाइडर है. पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस की पिछले साल 18 नवंबर को बाजार में लिस्टिंग हुई थी. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO अपनी लिस्टिंग के बाद अब तक 75% फिसलकर नीचे आ चुका है.

Paytm Share Decline: पेटीएम (Paytm) की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications) के शेयरों में गिरावट का दौर लगातार जारी है. इसकी वजह से कंपनी के आईपीओ में पैसे लगानेवाले निवेशक भारी नुकसान में हैं. पेटीएम भारत का सबसे बड़ा डिजिटल पेमेंट प्रोवाइडर है. पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस की पिछले साल 18 नवंबर को बाजार में लिस्टिंग हुई थी. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO अपनी लिस्टिंग के बाद अब तक 75% फिसलकर नीचे आ चुका है.

10 साल में सबसे बड़ी गिरावट

ब्लूमबर्ग के डेटा की मानें, तो इस साइज के जितने भी आईपीओ ग्लोबली लिस्ट हुए हैं, उनमें पेटीएम का प्रदर्शन लिस्टिंग के एक वर्ष के अंदर सबसे खराब रहा है. पिछले एक दशक में किसी भी कंपनी के IPO में इतनी बड़ी गिरावट नहीं देखने को मिली है. इससे पहले 2012 में स्पेन की Bankia के शेयर लिस्टिंग के बाद 82 प्रतिशत कमजोर हुए थे. जहां कंपनी की लिस्टिंग के बाद इसकी तुलना Tesla जैसी दिग्गज कंपनी से की जा रही थी, वहीं लिस्टिंग के बाद बीते एक वर्ष में कंपनी ने अपने कुल मार्केट वैल्यू का 75 फीसदी हिस्सा गंवा दिया है.

Also Read: Ashneer Grover ने WhatsApp Pay को किया ट्रोल, तो Paytm के विजय शेखर शर्मा ने ऐसे किया रिएक्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >