तैयार हो जाइए, बाबा रामदेव की कंपनी Patanjali Foods देने जा रही है बड़ा गिफ्ट

Patanjali Foods: बाबा रामदेव की कंपनी Patanjali Foods एक बड़ा गिफ्ट देने जा रही है. पतंजलि फूड्स लिमिटेड अपने इन्वेस्टर्स को 17 जुलाई को गिफ्ट देगी. आइए जानते है क्या होगा वो गिफ्ट.

Patanjali Foods: योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड्स लिमिटेड अपने इन्वेस्टर्स को बड़ा गिफ्ट दे सकती है. 17 जुलाई को पतंजलि फूड्स लिमिटेड कंपनी की बोर्ड मीटिंग होने वाली है, इस दौरान गिफ्ट मिल सकते है. बोर्ड मीटिंग में कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स अपने निवेशकों को बोनस शेयर देने के प्रस्ताव पर विचार करेंगे. अगर प्रस्ताव पर बोर्ड मेंबर्स की सहमति मिल जाती है तो कंपनी अपने निवेशकों को बोनस शेयर देगी. पतंजलि फूड्स लिमिटेड कंपनी के इतिहास में ये पहली बार होगा जब कंपनी बोनस शेयर देगी, अभी तक ऐसा कुछ नहीं था.

Patanjali Foods Ltd

इस खबर के बाद Patanjali Foods Ltd कंपनी के शेयरों में 15 जुलाई को शेयर 4.24% की तेजी के साथ 1744 रुपए के लेवल पर बंद हुआ था. अगर 17 जुलाई यानी आने वाले कल में कंपनी बोनस शेयर का ऐलान करती है तो शॉर्ट टर्म पीरियड में पतंजलि फूड्स के शेयरों में तेजी बनेगी लेकिन ध्यान रहे ये लॉन्ग टर्म तेजी का ट्रिगर नहीं है.

पतंजलि फूड के बोनस शेयर

पतंजलि फूड के बोनस शेयर होने के बाद अगर आपको भी बोनस शेयर चाहिए है तो पतंजलि फूड्स के शेयर को खरीद करके अपनी डिमैट अकाउंट में रिकॉर्ड डेट तक होल्ड करना पड़ेगा. बता दें कि कंपनी बोनस शेयर ऐलान के बाद बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान करती है. रिकॉर्ड डेट के दिन कंपनी डिसाइड करती है कि किन निवेशक को बोनस शेयर दिया जाएगा.

Also Read: विजय केडिया को रातों-रात हुआ करोड़ों का लॉस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailly Arya

मैं एक बिजनेस पत्रकार हूं और फिलहाल प्रभात खबर में काम कर रही हूं. इससे पहले मैंने इकोनॉमिक टाइम्स, दैनिक भास्कर और ABP न्यूज़ जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है. मुझे कुल मिलाकर 1.5 साल से ज्यादा का अनुभव है. फाइनेंसियल लिटरेसी के बारे में हर किसी को पता होना चाहिए. शेयर बाज़ार हो या म्यूचुअल फंड, मेरा मकसद है कि हर आम इंसान को समझ में आए कि उसका पैसा कैसे काम करता है और कैसे बढ़ता है. मैं मानती हूं जानकारी तभी काम की होती है जब वो समझ में आए. इसलिए मैं लाती हूं बिज़नेस की बड़ी ख़बरें, आसान शब्दों में और आपके लिए. आइए, बिजनेस की दुनिया को थोड़ा और आसान बनाएं साथ मिलकर.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >