Pakistan Stock Market Crash: कराची-लाहौर में ड्रोन गिरने की खबर से मची अफरा-तफरी, एक घंटे के लिए ठप हुआ बाजार

Pakistan Stock Market Crash: स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पाकिस्तान के कई हिस्सों में ड्रोन देखे गए और उन्हें सेना द्वारा मार गिराया गया. इसके तुरंत बाद बाजार में दहशत का माहौल बन गया और निवेशकों ने तेजी से अपने शेयर बेचना शुरू कर दिया. इसका सीधा असर शेयर बाजार पर पड़ा और KSE-100 इंडेक्स अचानक टूट गया.

Pakistan Stock Market Crash: पाकिस्तान में राजनीतिक और सुरक्षा हालात का असर अब वहां की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है. गुरुवार को पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज (PSX) में ज़बरदस्त गिरावट देखने को मिली. प्रमुख KSE-100 इंडेक्स में 7.2% की गिरावट के बाद बाजार को एक घंटे के लिए रोकना पड़ा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कराची, लाहौर समेत कई बड़े शहरों में ड्रोन गिराए जाने की खबरों के बाद भारी बिकवाली शुरू हो गई, जिससे बाजार में घबराहट फैल गई.

क्या है पूरी घटना?

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पाकिस्तान के कई हिस्सों में ड्रोन देखे गए और उन्हें सेना द्वारा मार गिराया गया. इसके तुरंत बाद बाजार में दहशत का माहौल बन गया और निवेशकों ने तेजी से अपने शेयर बेचना शुरू कर दिया. इसका सीधा असर शेयर बाजार पर पड़ा और KSE-100 इंडेक्स अचानक टूट गया. दूसरी तरफ, भारत में इस घटना का असर सीमित रहा. गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स लगभग 138 अंकों की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था, लेकिन यह गिरावट पाकिस्तान के मुकाबले काफी हल्की थी. निवेशकों को भारत की आर्थिक स्थिरता और मजबूत निवेश धारणा पर भरोसा नजर आया.

पाकिस्तान में यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की स्थिति बनी हो. पिछले महीने भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा व्यापार टैरिफ की घोषणा के बाद पाकिस्तान शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट देखी गई थी. पाकिस्तान में लगातार बिगड़ते सुरक्षा हालात और वैश्विक आर्थिक दबाव वहां की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर डाल रहे हैं. निवेशकों का भरोसा डगमगाने लगा है, जबकि भारत में अब भी स्थिति नियंत्रित नजर आ रही है.

Also Read: पाकिस्तान की हालत खस्ता, लेकिन इन 10 अमीरों के पास है अरबों की दौलत 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >