Lockdown के बावजूद अक्षय तृतीया पर 90 लाख की BMW सहित 190 कारों की ऑनलाइन बुकिंग

रांची : अक्षय तृतीया पर रविवार को शुभ मुहूर्त में लोगों ने ज्वेलरी, कार, इलेक्ट्रॉनिक आइटम की ऑनलाइन बुकिंग व खरीदारी की. रांची में लगभग 190 कार की बुकिंग हुई है. सामान्य दिनों में अक्षय तृतीया पर शहर के सभी बाजारों में खरीदारों की भीड़ दिखती थी. लेकिन, लॉकडाउन के कारण रविवार को बाजार बंद […]

रांची : अक्षय तृतीया पर रविवार को शुभ मुहूर्त में लोगों ने ज्वेलरी, कार, इलेक्ट्रॉनिक आइटम की ऑनलाइन बुकिंग व खरीदारी की. रांची में लगभग 190 कार की बुकिंग हुई है. सामान्य दिनों में अक्षय तृतीया पर शहर के सभी बाजारों में खरीदारों की भीड़ दिखती थी. लेकिन, लॉकडाउन के कारण रविवार को बाजार बंद रहे. कई लोगों ने ऑनलाइन या फोन से ही सामान की बुकिंग की. ऑनलाइन पर इतना लोड बढ़ गया था कि कई कंपनियों की साइट डाउन हो जा रही थी. ज्वेलरी में कई लोगों ने इतनी रुचि दिखायी कि कई कंपनियों के ऑनलाइन टारगेट शाम पांच बजे तक पूरे हो गये.

अक्षय तृतीया पर रांची में सबसे महंगी बीएमडब्ल्यू की 90 लाख की कार की बुकिंग भी की गयी. टाइटेनियम ऑटोज बीएमडब्ल्यू के प्रिसिंपल डीलर बिमल सिंघानिया ने कहा कि अक्षय तृतीया पर तीन कार की बुकिंग हुई. इसमें 90 लाख की एक्स5 कार, 63 लाख की एक्स3 कार और 45 लाख की एक्स कार की बुकिंग हुई है. लोगों ने बुकिंग एमाउंट देकर कार की बुकिंग करायी है. सुबह से ही आ रहे थे कॉल लॉकडाउन के दौरान कई लोगों के पास सुबह से ही डीलरों व ज्वेलरी शोरूम के कॉल आने लगे कि प्रतिष्ठान खुला रहेगा. बाद में उन्हें ऑनलाइन बुकिंग कराने को कहा गया.

ज्वेलरी की खरीदारी के लिए ग्राहकों ने तनिष्क, टीबीजेड, कल्याण ज्वेलर्स सहित स्थानीय दुकानदारों से ज्वेलरी के अलावा गोल्ड व सिल्वर क्वाइन की बुकिंग की. इसी प्रकार कुछ डीलरों ने इलेक्ट्रॉनिक आइटम की भी बुकिंग की. कई लोगों ने पेटीएम के माध्यम से गोल्ड की ऑनलाइन खरीदारी की. कुछ लोगों ने लगन को देखते हुए लगभग सात लाख रुपये तक की ज्वेलरी की ऑनलाइन खरीदारी की. स्थिति सामान्य होने के बाद सभी सामान की डिलिवरी की जायेगी.

अक्षय तृतीया पर कुल 105 कारों की ऑनलाइन बुकिंग हुई है. लॉकडाउन के बावजूद लोगों ने उम्मीद के मुताबिक खरीदारी में अच्छी रुचि दिखायी है. – पुनीत पोद्दार, सीएमडी, प्रेमसंस मोटर.

छोटे व मध्यम कारों के प्रति लोगों का रुझान दिखा. लोगों ने पहले से अक्षय तृतीया के लिए प्लान कर रखा था. लगभग 16 कारों की बुकिंग हुई है. – राहुल बुधिया, एमडी, रिपब्लिक हुंडई.

अक्षय तृतीया को लेकर सुबह नौ बजे से ही कॉल आ रहे थे. लोगों को गाइड करके ऑनलाइन बुकिंग करायी गयी है. ज्वेलरी और गोल्ड क्वाइन के प्रति भी लोगों ने रुचि दिखायी. – विशाल आर्या, प्रोपराइटर, तनिष्क, जीइएल चर्च कॉम्प्लेक्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >