तेल कंपनियों के शेयर्स में भारी बढ़त, ONGC और Oil India 10% उछले

ONGC: ग्लोबल सप्लाई में कमी और बढ़ते तनाव से कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है. ONGC और Oil India के शेयर्स 10% तक बढ़कर अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं.

ONGC: अगर आप आज शेयर मार्केट देख रहे हैं, तो आपने नोटिस किया होगा कि सरकारी तेल कंपनियों, खासकर ONGC और Oil India के शेयर्स में जबरदस्त उछाल आया है. 28 जनवरी को ट्रेडिंग के दौरान ये स्टॉक्स 10% तक ऊपर चढ़ गए. इसकी सबसे बड़ी वजह है ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल (Crude Oil) की बढ़ती कीमतें है. असल में अमेरिका में आए एक खतरनाक बर्फीले तूफान ने वहां तेल के प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट पर ब्रेक लगा दिया है, जिससे पूरी दुनिया में तेल की कमी का डर पैदा हो गया है.

आखिर क्यों अचानक महंगे होने लगे तेल के दाम?

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिका में इस तूफान की वजह से हर दिन करीब 20 लाख बैरल तेल का नुकसान हो रहा है. इसके अलावा, मिडिल ईस्ट (खासकर अमेरिका और ईरान) के बीच बढ़ते तनाव ने भी आग में घी डालने का काम किया है. जब भी दुनिया के इन कोनों में टेंशन बढ़ती है, तेल के दाम ऊपर भागने लगते हैं. फिलहाल ब्रेंट क्रूड 67.90 डॉलर और WTI क्रूड 62.81 डॉलर के आसपास ट्रेड कर रहा है. इसी वजह से भारत का निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी 3% से ज्यादा ऊपर भाग गया है.

ONGC और Oil India के इन्वेस्टर्स की हुई चांदी

ONGC के शेयर आज 266.2 रुपये के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए है. कंपनी ने हाल ही में साउथ कोरिया की सैमसंग कंपनी के साथ दो बड़े जहाज (VLEC) बनाने की डील की है, जिससे इनका बिजनेस और मजबूत होगा. वहीं दूसरी ओर, Oil India के शेयर्स ने तो 10% की छलांग लगाकर 492 रुपये का लेवल छू लिया है. पिछले एक महीने में इन दोनों कंपनियों ने अपने इन्वेस्टर्स को 12% से 18% तक का जोरदार रिटर्न दिया है. हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि जैसे ही सप्लाई की ये दिक्कतें खत्म होंगी, कीमतों में थोड़ी गिरावट भी आ सकती है.

ये भी पढ़ें: ग्रे मार्केट के दावे हुए फेल, जानिए शैडोफैक्स की सुस्त एंट्री के बाद क्या है एक्सपर्ट्स की राय?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya shahdeo

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >