भारत की अर्थव्यवस्था आठ प्रतिशत की दर से बढ़ेगी, नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार का दावा

राजीव कुमार ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में हमारी अर्थव्यवस्था कम से कम 10% की दर से बढ़ेगी. जो लोग यह दावा कर रहे हैं कि यह 9.5 प्रतिशत या उससे कम होगा, वे गलत हैं.

आने वाले वर्षों में हमारे देश की अर्थव्यवस्था 8 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी. आईएमएफ (अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष) इसे 5 से 6. 5 प्रतिशत बताता है लेकिन मुझे पूरी उम्मीद है कि अर्थव्यवस्था 8 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी. उक्त बातें नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने आज कही.

एएनआई न्यूज के अनुसार राजीव कुमार ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में हमारी अर्थव्यवस्था कम से कम 10% की दर से बढ़ेगी. जो लोग यह दावा कर रहे हैं कि यह 9.5 प्रतिशत या उससे कम होगा, वे गलत हैं.


Also Read: महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को छह नवंबर तक के लिए ईडी की हिरासत में भेजा गया, ये हैं आरोप

नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने एक कार्यक्रम में कहा कि नरेंद्र सरकार के सात साल के कार्यकाल के दौरान कंपनियों को फलने-फूलने का पूरा अवसर दिया गया है. पीटीआई न्यूज के अनुसार राजीव कुमार ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण दो साल अर्थव्यवस्था के लिए अच्छे नहीं रहे. लेकिन वित्तीय वर्ष 2022-23 में हम 8 प्रतिशत की वृद्धि दर को हासिल कर लेंगे.

Posted By : Rajneesh Anand

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >