Mutual Fund Tracker: सिर्फ PAN से पता करें कहां-कहां लगा है आपका पैसा, आसान तरीका जानें

Mutual Fund Tracker: अब म्यूचुअल फंड निवेश ट्रैक करना हुआ आसान. सिर्फ अपने PAN नंबर से आप जान सकते हैं कि कहां-कहां निवेश किया है. MF Central, CAS और अन्य टूल्स की मदद से सभी फोलियो और स्कीम्स की पूरी जानकारी मिनटों में पाएं, वो भी मुफ्त.

Mutual Fund Tracker: आपने SIP चालू की थी नौकरी लगते ही. किसी ने कहा ELSS टैक्स बचाएगा तो उसमें भी पैसे डाले. कोई ऐप दिखा रहा था फ्यूचर इंडिया फंड, उसमें भी चिपका दिया. ऊपर से चाचा जी ने कुछ यूनिट्स विरासत में थमा दिए.अब सोचते होंगे, “भाई मैंने कहां-कहां पैसे लगाए हैं और वो सब दिखेगा कहां?” तो लीजिए हाजिर है PAN नंबर, मतलब आपका पक्का साथी.

PAN नंबर सिर्फ टैक्स के लिए नहीं, इन्वेस्टमेंट की मास्टर चाबी भी है

आपका PAN नंबर सिर्फ आयकर विभाग को जवाब देने के लिए नहीं है, बल्कि यह आपके हर म्यूचुअल फंड निवेश का आधार है. आपने पांच सौ रुपये की SIP की हो या पांच लाख रुपये एकमुश्त फेंके हों, सब कुछ PAN से जुड़ा रहता है.

फायदा क्या है

  • अलग-अलग ऐप्स में भटकने की जरूरत खत्म
  • सारे फोलियो एक जगह
  • टैक्स रिपोर्टिंग में दिमाग नहीं लगाना
  • और हां, भूले-बिसरे निवेश भी सामने आ जाते हैं
    SEBI साहब ने नियम बड़े कायदे के बना दिए हैं. अब आपको अलग-अलग वेबसाइट पर अकाउंट नहीं बनाना. बस PAN डालिए और देखिए.  आपका पूरा निवेश खुली किताब की तरह सामने होगा.

PAN से अपने सभी म्यूचुअल फंड निवेश कैसे देखें?

SEBI के रेग्युलेटरी सुधारों और डिजिटल सुविधाओं के चलते अब PAN के ज़रिए सभी म्यूचुअल फंड निवेश देखना बेहद आसान हो गया है. यह संभव होता है Consolidated Account Statement (CAS) के जरिए, जिसमें आपके PAN से जुड़े सभी म्यूचुअल फंड्स का विवरण एक ही रिपोर्ट में उपलब्ध होता है.

PAN से CAS प्राप्त करने की प्रोसेस

स्टेप 1 : किसी एक सेंट्रल पोर्टल पर जाएं.निम्नलिखित भरोसेमंद पोर्टल्स में से किसी एक पर जाएं:

  • MF Central
  • CAMS Online
  • KFintech
  • NSDL CAS Portal
  • CDSL CAS Portal

स्टेप 2 : ‘Request CAS’ या ‘View Portfolio’ विकल्प चुनें

‘Investor Services’ या ‘Mailback Services’ सेक्शन में जाएं और ‘Consolidated Account Statement’ लिंक को चुनें.

स्टेप 3 : PAN और रजिस्टर्ड ईमेल/मोबाइल दर्ज करें

  • अपना PAN नंबर
  • म्यूचुअल फंड खाते में रजिस्टर्ड ईमेल ID या मोबाइल नंबर
  • कुछ पोर्टल्स जन्मतिथि भी मांग सकते हैं.

स्टेप 4: OTP वेरीफाइ करें

आपके मोबाइल या ईमेल पर OTP आएगा। OTP दर्ज कर प्रक्रिया पूरी करें

स्टेप 5 : रिपोर्ट विकल्प चुनें

  • अवधि: मासिक, तिमाही या वार्षिक
  • प्रारूप: ऑन-स्क्रीन या ईमेल PDF
  • तिथि सीमा: From-Date to To-Date

स्टेप 6 : अपना CAS डाउनलोड करें

इस रिपोर्ट में आपको मिलेगा

  • फोलियो-वार होल्डिंग्स और NAV
  • SIP, SWP और STP की जानकारी
  • रिडेम्पशन, लाभांश और एक्सपेंस रेशियो
  • कैपिटल गेन/लॉस का सारांश

Also Read : भारत बना दुनिया का चौथा सबसे समान समाज, गरीबी में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >