मिडिल ईस्ट संकट का भारत पर असर, क्या अब लगेगी इकोनॉमी की रफ्तार पर ब्रेक?

India Economy March 2026 Update: फरवरी तक मजबूत रही भारतीय अर्थव्यवस्था पर अब बाहरी झटकों का असर दिखने लगा है. बढ़ती महंगाई और सप्लाई चेन की दिक्कतों ने सरकार की चिंता और चुनौतियां बढ़ा दी हैं.

India Economy March 2026 Update: भारत की इकोनॉमी के लिए पिछला कुछ समय शानदार रहा है, लेकिन अब आने वाले दिन थोड़े चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं. वित्त मंत्रालय की मार्च 2026 की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी तक भारतीय अर्थव्यवस्था ने मजबूत पकड़ बनाए रखी थी, लेकिन अब मिडिल ईस्ट के संकट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर दिखने लगा है. 

फरवरी तक क्या रही भारत की स्थिति?

ANI की रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी 2026 तक भारत की आर्थिक गतिविधियां काफी मजबूत थीं. सरकार के इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च और आम जनता की मांग के कारण स्टील और सीमेंट के उत्पादन में भारी उछाल देखा गया. गाड़ियों की बिक्री और डिजिटल पेमेंट के आंकड़े बता रहे थे कि लोग दिल खोलकर खर्च कर रहे हैं. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर भी तेजी से आगे बढ़ रहे थे. 

क्यों लग रहा है इकोनॉमी पर ब्रेक?

मार्च 2026 के शुरुआती आंकड़ों ने चिंता बढ़ा दी है. मिडिल ईस्ट में तनाव की वजह से ग्लोबल सप्लाई चेन प्रभावित हुई है. इसका सीधा असर भारत के ‘ई-वे बिल’ जनरेशन और ‘PMI’ (परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स) पर पड़ा है, जिनमें हल्की गिरावट देखी गई है. इसका मतलब है कि सामान की आवाजाही और फैक्ट्रियों के आउटपुट की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई है. 

महंगाई और लागत का क्या होगा असर?

सबसे बड़ी समस्या कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और लॉजिस्टिक्स (माल ढुलाई) का बढ़ता खर्च है. कंपनियों के लिए कच्चा माल महंगा हो रहा है, जिससे प्रोडक्शन की लागत बढ़ रही है. हालांकि, अभी तक लोगों की खरीदारी (डिमांड) कम नहीं हुई है, लेकिन खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ने से रिटेल महंगाई ऊपर जाने लगी है. अगर कच्चे तेल के दाम ऐसे ही बढ़ते रहे, तो आने वाले महीनों में महंगाई और बढ़ सकती है. 

आगे के लिए क्या है सरकार का संकेत?

वित्त मंत्रालय का कहना है कि भारत ने इस संकट का सामना मजबूत स्थिति में रहकर किया है, लेकिन जोखिम अभी टला नहीं है. आने वाले समय में आर्थिक रफ्तार और धीमी हो सकती है. सरकार अब स्थिति पर पैनी नजर रख रही है ताकि जरुरत पड़ने पर कड़े कदम उठाए जा सकें. 

ये भी पढ़ें: अब भारत में ट्रेड होगा ग्लोबल ब्रेंट क्रूड ऑयल, जानें ट्रेडिंग नियम और तारीख

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >