एयर इंडिया की घरेलू फ्लाइट ₹399 महंगी, इंटरनेशनल टिकट 15% बढ़े, ईरान जंग से जेट फ्यूल महंगा

Middle East Conflict 2026: इसके पीछे सबसे बड़ी वजह 28 फरवरी से शुरू हुई ईरान-इजराइल की जंग है. इस संघर्ष के कारण होर्मुज रूट पर असर पड़ा है और तेल की सप्लाई चेन बुरी तरह गड़बड़ा गई है.

Middle East Conflict 2026: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने अब सीधे आपकी जेब पर वार करना शुरू कर दिया है. अगर आप आने वाले दिनों में कहीं घूमने या काम से फ्लाइट पकड़ने का प्लान बना रहे हैं, तो तैयार हो जाइए, हवाई सफर अब पहले जैसा सस्ता नहीं रहने वाला है .12 मार्च से एअर इंडिया ने अपनी घरेलू उड़ानों पर 399 रुपये का फ्यूल सरचार्ज लगाने का फैसला किया है.

यानी टिकट बुक करते समय आपको यह एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा. सिर्फ घरेलू ही नहीं, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराए में भी करीब 15% की बढ़ोतरी हो गई है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर हालात नहीं सुधरे, तो भारतीय एयरलाइंस आने वाले दिनों में कीमतें और बढ़ा सकती हैं.

एयर इंडिया के द्वारा जारी की गई सूचना

आखिर क्यों बढ़ रहे हैं दाम ?

इसके पीछे सबसे बड़ी वजह 28 फरवरी से शुरू हुई ईरान-इजराइल की जंग है. इस संघर्ष के कारण होर्मुज रूट पर असर पड़ा है और तेल की सप्लाई चेन बुरी तरह गड़बड़ा गई है. इसी वजह से कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं.

  • ब्रेंट क्रूड: इसकी कीमत $93 से $120 प्रति बैरल के बीच झूल रही है.
  • जेट फ्यूल (ATF): एयरलाइंस के लिए सबसे बड़ा खर्च ईंधन ही होता है (कुल खर्च का 30-40%). जंग से पहले जो ईंधन $85-$90 में मिल रहा था, वह अब $150 से $200 तक पहुंच गया है. कई मार्केट में कीमतें दोगुनी हो चुकी हैं.
होर्मुज स्ट्रेट, दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण तेल परिवहन मार्ग

दुनिया भर का हाल: कहीं 70% महंगा, तो कहीं उड़ानें रद्द

सिर्फ भारत ही नहीं, पूरी दुनिया की एयरलाइंस इस ‘तेल संकट’ से जूझ रही हैं.

  • वियतनाम: यहां की सरकारी एयरलाइन का खर्च 70% बढ़ गया है, जिससे टिकटों के दाम आसमान छू सकते हैं.
  • एयर न्यूजीलैंड और क्वांटास: इन बड़ी कंपनियों ने भी साफ कह दिया है कि तेल की बढ़ी कीमतों का बोझ अब यात्रियों को ही उठाना होगा.
  • हांगकांग एयरलाइंस: इन्होंने फ्यूल सरचार्ज में 35% से ज्यादा की बढ़ोतरी कर दी है.
  • फ्लाइट्स कैंसिलेशन: मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण अब तक दुनिया भर में 40,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो चुकी हैं.
एयरलाइन टिकट का किराया कैसे तय होता है ?

आगे और बढ़ सकते हैं किराए

जानकारों का मानना है कि अगर मिडिल ईस्ट का तनाव जल्दी कम नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में फ्लाइट टिकट और महंगे हो सकते हैं. यहां तक कि कुछ छोटी एयरलाइंस के बंद होने का खतरा भी बताया जा रहा है. हालांकि जिन कंपनियों ने पहले से फ्यूल कीमतों को हेज कर रखा है, उन्हें इस संकट में कुछ फायदा मिल सकता है.

Also Read: रसोई गैस की किल्लत होगी दूर: रिलायंस ने झोंकी ताकत, अब जामनगर रिफाइनरी से बढ़ेगी LPG की सप्लाई!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >