बोनस के रूप में कर्मचारियों को 4 साल का वेतन, बंपर कमाई से खुश कंपनी ने खोला खजाना !

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ताइवान की एवरग्रीन मरीन कॉर्प कंपनी ने अपने चुनिंदा कर्मचारियों को बंपर बोनस देने की घोषणा की है. खबर है कि कंपनी कर्मचारियों को बोनस के रूप में 4 साल यानि 50 महीने का वेतन देगी.

नये साल की शुरुआत के साथ एक कंपनी के कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी जा रही है. कंपनी की ओर से बोनस के रूप में बेहतरीन काम करने वाले कर्मचारियों को 4 साल का वेतन दिया जाएगा.

कर्मचारियों को मिलेगा 50 महीने का वेतन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ताइवान की एवरग्रीन मरीन कॉर्प कंपनी ने अपने चुनिंदा कर्मचारियों को बंपर बोनस देने की घोषणा की है. खबर है कि कंपनी कर्मचारियों को बोनस के रूप में 4 साल यानि 50 महीने का वेतन देगी.

कमाई से खुश कंपनी ने कर्मचारियों के लिए खोला खजाना

खबर है ताइवान की एवरग्रीन मरीन कॉर्प कंपनी की कमाई शानदार रहा है. जिससे खुश होकर कंपनी ने कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान किया है. कंपनी की ओर से कहा जा रहा, साल के आखिर में बोनस हमेशा कंपनी के प्रदर्शन और कर्मचारियों के प्रदर्शन को देखकर तय होता है.

Also Read: प्राइवेट नौकरी करने वाले भी अब करवा सकेंगे डाक जीवन बीमा, छोटी बचत पर पर मिलेगा अधिक बोनस, जानें डिटेल्स

2022 में कंपनी का राजस्व रिकॉर्ड 634.6 बिलियन डॉलर रहा

खबर है एवरग्रीन मरीन कॉर्प कंपनी का राजस्व पिछले साल 2022 में राजस्व रिकॉर्ड 634.6 बिलियन डॉलर रहा. जो 2020 की तुलना में 3 गुना अधिक है. इसके अलावा कंपनी के शेयर में भी अच्छी-खासी बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. 2021 में कंपनी के शेयर में 250 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गयी थी. हालांकि 2022 में 54 फीसदी गिरावट दर्ज की गयी.

सभी कर्मचारियों को नहीं मिलेगा लाभ

हालांकि ऐसी भी खबर आ रही है कि एवरग्रीन मरीन कॉर्प कंपनी अपने सभी कर्मचारियों को बोनस के रूप में 4 साल का वेतन नहीं देगी. बल्कि कुछ चुनिंदा कर्मचारी ही इसका लाभ ले पायेंगे. इसको लेकर कंपनी के कर्मचारियों में असंतोष की भावना भी फैली है. कुछ कर्मचारियों ने अनुचित व्यवहार की शिकायत की है. उनका आरोप है कि उन्हें अपने मासिक वेतन का केवल पांच से आठ गुना ही बोनस मिला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >