Manmohan Singh Net Worth: अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह,क्या था उनका नेट वर्थ ?

Manmohan Singh Net Worth: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने जीवन में कितनी संपत्ति अर्जित की? जानिए उनकी नेट वर्थ, प्रॉपर्टी और संपत्ति से जुड़ी विस्तृत जानकारी

Manmohan Singh Net Worth: देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उनका इलाज नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में चल रहा था, जहां 26 दिसंबर 2024 को रात 9 बजकर 51 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली.

डॉ. मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे. वे अपनी सादगी, कार्य के प्रति निष्ठा और सौम्यता के लिए जाने जाते थे. प्रधानमंत्री पद छोड़ने के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली थी और अपना जीवन परिवार के साथ बिताने लगे थे. उनके परिवार में उनकी पत्नी श्रीमती गुरशरण कौर और तीन बेटियां हैं.

डॉ. सिंह ने देश के आर्थिक सुधारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था में पहचान दिलाई. वे 1972 से 1976 तक भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार रहे और 1982 से 1985 तक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर पद पर कार्य किया.

Manmohan Singh की सादगीपूर्ण जीवन और नेट वर्थ

डॉ. मनमोहन सिंह ने अपने पूरे जीवन में सादगीपूर्ण जीवनशैली अपनाई. उनके पास 15.77 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति थी. दिल्ली और चंडीगढ़ में उनके नाम पर दो फ्लैट दर्ज हैं. हलफनामे के अनुसार, उन पर कोई कर्ज नहीं था.

2013 में प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने अपनी संपत्ति का विवरण दिया था. उनके पास 7.27 करोड़ रुपये मूल्य की आवासीय संपत्तियां थीं. उनके बैंक खाते में 3.46 करोड़ रुपये जमा थे. इसके अलावा, उन्होंने 150.80 ग्राम सोने के गहनों का स्वामित्व भी बताया था, जिसकी वर्तमान कीमत लगभग 11 लाख रुपये है.

Also Read: मनमोहन सिंह से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

डॉ. मनमोहन सिंह की गिनती देश के सबसे बेहतरीन अर्थशास्त्रियों में होती है. उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए. उनके कार्यकाल में भारत ने वैश्विक स्तर पर आर्थिक प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुआ. उनके निधन से देश ने एक सच्चा देशभक्त और महान अर्थशास्त्री खो दिया है. उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगा.

Manmohan Singh- Rajya Sabha Affdavits

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, AIIMS दिल्ली में ली अंतिम सांस

Also Read: Manmohan Singh Death: मनमोहन सिंह के इन फैसलों ने बदल दी देश की तस्वीर, नरेगा, आधार, आर्थिक उदारीकरण और RTI में निभाया था अहम रोल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >