LPG Price 1 July 2025: गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, कीमत में 60 रुपये की कटौती

LPG Price July 2025: 1 जुलाई की सुबह लोगों को कुछ राहत मिली. ऑयल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के नए दाम जारी किए हैं. भारतीय तेल कंपनियों ने रसोई गैस की कीमतों में महीने के पहले दिन क्या किया बदलाव? जानें यहां

LPG Price 1 July 2025 :  एक बार फिर भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 जुलाई, 2025 से रसोई गैस सहित अपने प्रमुख उत्पाद की कीमतों में संशोधन किया है. मंगलवार सुबह सुबह देश के लोगों को कुछ राहत मिली है. कंपनियों ने नए रेट जारी किए हैं, जिसके अनुसार 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में करीब 60 रुपये की कटौती की गई है. हालांकि, घरेलू उपयोग में आने वाले 14 किलो वाले सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब कितने में मिलेगा?

मंगलवार से दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 58.50 रुपये सस्ता होकर 1665 रुपये में लोगों को मिलेगा, पहले यह 1723.50 रुपये था. वहीं, कोलकाता में इसकी कीमत 1826 रुपये से घटकर 1769 रुपये हो चुकी है. यानी यहां 57 रुपये की कटौती की गई है.

मुंबई में 19 किलो वाला कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब 1616 रुपये में ग्राहकों को दिया जाएगा, जो जून में 1674.50 रुपये और मई में 1699 रुपये था. यानी 58.50 रुपये की कटौती हुई है. चेन्नई में इसकी नई कीमत 1823.50 रुपये है, जो पहले 1881 रुपये में लोगों को मिल रही थी.

घरेलू रसोई गैस की कीमत नहीं बढ़ी

8 अप्रैल, 2025 को 50 रुपये की बढ़ोतरी के बाद से 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमतें अपरिवर्तित हैं. तब से, 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 853 रुपये, कोलकाता में 879 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये और चेन्नई में 868.50 रुपये में मिल रही है.

19 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमतें

हालांकि, अप्रैल 2025 से 19 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में गिरावट आ रही है. जून में, प्रमुख मेट्रो शहरों में 19 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में 24 रुपये की कटौती की गई थी. कीमत में अब और करीब 60 रुपये की कमी की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >