LPG e-KYC की बढ़ी डेडलाइन, 31 अगस्त तक Aadhaar वेरिफिकेशन का मौका

LPG e-KYC की डेडलाइन बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है. जानिए Indane, Bharat Gas और HP Gas ग्राहक घर बैठे Aadhaar वेरिफिकेशन कैसे पूरा करें.

अगर आपने अभी तक अपने घरेलू LPG कनेक्शन का e-KYC नहीं कराया है, तो आपके लिए राहत की खबर है. 23 अगस्त की तय डेडलाइन के बाद अब Aadhaar-बेस्ड बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन की तारीख बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दी गई है. यानी जिन उपभोक्ताओं का e-KYC किसी वजह से समय पर पूरा नहीं हो पाया, उन्हें कुछ और दिन मिल गए हैं.

तेल कंपनियों के अधिकारियों के मुताबिक, पहले तय तारीख के आसपास बड़ी संख्या में लोग LPG एजेंसियों पर पहुंच रहे थे. खासकर तेलंगाना के हैदराबाद समेत कई इलाकों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए डेडलाइन बढ़ाई गई है.

e-KYC की डेडलाइन क्यों बढ़ाई गई?

Indian Oil, HPCL और BPCL लगातार घरेलू LPG ग्राहकों से e-KYC पूरा करने की अपील कर रही हैं. इसका मकसद LPG कनेक्शन को Aadhaar-बेस्ड वेरिफिकेशन से प्रमाणित करना है. तेल उद्योग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, नई डेडलाइन 31 अगस्त है और जिन ग्राहकों ने अभी तक प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें इसकी जानकारी देने वाला मैसेज भी भेजा जाएगा. हालांकि, उपभोक्ताओं को आखिरी तारीख का इंतजार करने के बजाय जल्द से जल्द e-KYC पूरा करने की सलाह दी गई है.

LPG e-KYC ऑनलाइन कैसे करें?

अगर आपका Aadhaar पहले से LPG कनेक्शन से जुड़ा है, तो मोबाइल ऐप के जरिए यह काम आसानी से किया जा सकता है. अलग-अलग कंपनियों के ग्राहकों के लिए ऐप अलग हैं:

LPG कंपनीe-KYC के लिए ऐप
IndaneIndianOil ONE + Aadhaar FaceRD
Bharat GasHello BPCL + Aadhaar FaceRD
HP GasHP Pay + Aadhaar FaceRD

Indane ग्राहकों को IndianOil ONE ऐप में लॉगिन करके e-KYC/Aadhaar Authentication का विकल्प चुनना होगा. जरूरत पड़ने पर 16-digit LPG ID लिंक करनी होगी. इसके बाद Aadhaar की मंजूरी देकर Face Authentication पूरा करना होगा.

Bharat Gas ग्राहकों को Hello BPCL ऐप में LPG कनेक्शन चुनकर e-KYC विकल्प पर जाना होगा. OTP और Aadhaar Authentication के बाद Face Authentication पूरा किया जा सकता है.

वहीं, HP Gas ग्राहक HP Pay ऐप में अपने LPG अकाउंट से e-KYC शुरू कर सकते हैं और Aadhaar FaceRD की मदद से फेस स्कैन पूरा कर सकते हैं.

ऑनलाइन प्रक्रिया में दिक्कत होने पर ग्राहक अपने LPG डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर भी e-KYC करा सकते हैं.

31 अगस्त के बाद LPG सिलेंडर मिलेगा या नहीं?

तेल उद्योग के एक अधिकारी ने साफ किया है कि 31 अगस्त के बाद भी LPG रिफिल की सप्लाई जारी रहेगी. हालांकि, जिन ग्राहकों का e-KYC पूरा नहीं हुआ है, उनके लिए आगे सप्लाई की फ्रीक्वेंसी पेट्रोलियम मंत्रालय के निर्देशों पर निर्भर कर सकती है.

अभी तक किसी तरह की पाबंदी को लेकर कोई फॉर्मल जानकारी जारी नहीं हुई है. ऐसे में बेहतर यही है कि LPG उपभोक्ता 31 अगस्त से पहले e-KYC पूरा कर लें, ताकि आगे सिलेंडर की सप्लाई को लेकर किसी तरह की परेशानी या अनिश्चितता न रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सौम्या शाहदेव

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >