Lower Berth In Train: लोअर बर्थ की टेंशन खत्म! रेलवे ने बनाया खास कोटा, जानें किसे मिलेगा फायदा

Lower Berth In Train: भारतीय रेलवे ने वरिष्ठ नागरिकों, 45+ महिलाओं, गर्भवती यात्रियों और दिव्यांग जनों के लिए लोअर बर्थ आवंटन को और आसान बना दिया है. अब स्लीपर, 3AC और 2AC में विशेष कोटा तय किया गया है. खाली लोअर बर्थ होने पर इन्हें प्राथमिकता भी दी जाएगी.

Lower Berth In Train: भारतीय रेलवे लगातार यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए नए कदम उठा रहा है. इसी कड़ी में रेलवे ने वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और दिव्यांग जनों को यात्रा के दौरान अधिक आराम और सुरक्षा प्रदान करने के लिए लोअर बर्थ आवंटन से जुड़ी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं को और मजबूत किया है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे इन श्रेणियों के यात्रियों को प्राथमिकता देने के लिए कई विशेष प्रावधान लागू कर चुका है.

वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और गर्भवती यात्रियों को स्वतः मिलता है लोअर बर्थ

भारतीय रेलवे की नई व्यवस्था के तहत वरिष्ठ नागरिकों, 45 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं और गर्भवती महिलाओं को टिकट बुक करते समय बिना विशेष विकल्प चुने भी लोअर बर्थ अपने-आप अलॉट हो जाती है, बशर्ते बर्थ उपलब्ध हों. इसके लिए विभिन्न कोचों में अलग-अलग लोअर बर्थ कोटा तय किया गया है.

  • स्लीपर कोच: 6 से 7 लोअर बर्थ
  • 3AC कोच: 4 से 5 लोअर बर्थ
  • 2AC कोच: 3 से 4 लोअर बर्थ

यह कोटा ट्रेन में मौजूद कोचों की संख्या के अनुसार लागू किया जाता है, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंद यात्रियों को लाभ मिल सके.

दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष आरक्षण कोटा

दिव्यांग जनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने सभी मेल/एक्सप्रेस, राजधानी और शताब्दी जैसी प्रीमियम ट्रेनों में भी विशेष आरक्षण कोटा उपलब्ध कराया है. यह सुविधा यात्रियों द्वारा दिव्यांगता पर मिलने वाली रियायतें ली जाएं या नहीं—दोनों ही स्थितियों में लागू रहती है. इस कोटा में शामिल है.

  • स्लीपर क्लास: 4 बर्थ (जिसमें 2 लोअर बर्थ)
  • 3AC/3E: 4 बर्थ (2 लोअर बर्थ सहित)
  • 2S/CC: 4 सीटें

खाली लोअर बर्थ होने पर मिलता है प्राथमिकता

यात्रा के दौरान यदि किसी कोच में लोअर बर्थ खाली रह जाए, तो रेलवे इन बर्थ को प्राथमिकता के आधार पर वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांग व्यक्तियों और गर्भवती महिलाओं को उपलब्ध कराता है. इससे उन्हें यात्रा में अतिरिक्त सुविधा और आराम मिलता है.

Also Read : Palak Price in America: अमेरिका में कितना है पालक का भाव? कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >