Life insurance: लाइफ इंश्योरेंस कराने वालों की बढ़ गई संख्या, बीमा कंपनियों के कारोबार में 14% की उछाल

Life insurance: सितंबर माह में जीवन बीमा कंपनियों ने नई पॉलिसियों के जरिए 35,020 करोड़ रुपये का प्रीमियम संग्रह किया, जो सालाना आधार पर 14 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है. उद्योग निकाय ‘जीवन बीमा परिषद’ द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बीमा सुरक्षा की मजबूत मांग के चलते नई पॉलिसियों में यह उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.

Life insurance: जीवन बीमा कंपनियों ने सितंबर में नई पॉलिसी जारी कर कुल 35,020 करोड़ रुपये का प्रीमियम संग्रह किया जो सालाना आधार पर 14 प्रतिशत की वृद्धि है.

उद्योग निकाय ‘जीवन बीमा परिषद’ की तरफ से जारी मासिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली। एक साल पहले इसी महीने में जीवन बीमा कंपनियों का नई पॉलिसी से प्रीमियम संग्रह 30,716 करोड़ रुपये रहा था.

Also Read: Ratan Tata Heir: रतन टाटा के मिल गए वारिस, बनाए गए टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन

इसके साथ ही वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में नई पॉलिसी का प्रीमियम संग्रह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 1,58,377 करोड़ रुपये से 19 प्रतिशत बढ़कर 1,89,214 करोड़ रुपये हो गया.

व्यक्तिगत उपभोक्ताओं की तरफ से बीमा सुरक्षा की मांग मजबूत रहने से पिछले महीने नई पॉलिसियों में सालाना आधार पर 45.49 प्रतिशत की वृद्धि हुई. इस दौरान 32,17,880 नई पॉलिसियां जारी की गईं, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में 22,11,680 पॉलिसियां जारी हुई थीं.

जीवन बीमा परिषद के आंकड़ों के मुताबिक, जीवन बीमा उद्योग में व्यक्तिगत एकल प्रीमियम सितंबर में 13 प्रतिशत बढ़कर 5,142 करोड़ रुपये रहा. इसमें सालाना आधार पर 14.99 प्रतिशत की वृद्धि हुई.

Also Read: रतन टाटा की पांच वो बड़ी बातें, जिन्हें देश हमेशा रखेगा याद

देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी एलआईसी ने सितंबर में 20,369 करोड़ रुपये का नया प्रीमियम जुटाया, जो 25 प्रतिशत की वृद्धि है.

निजी क्षेत्र का कुल प्रीमियम 12 प्रतिशत बढ़कर 73,664 करोड़ रुपये हो गया जबकि एक साल पहले इसी महीने में 65,734 करोड़ रुपये एकत्र किए गए थे.

Also Read:  Amitabh Bachchan Net Worth: रतन टाटा से सिर्फ 200 करोड़ रुपये कम है बिग बी के पास संपत्ति, जानें केबीसी से कितनी लेते हैं फीस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >