अमेरिका में छंटनी से भारत में भारी संख्या में बढ़ेगा काम, ग्लोबललॉजिक के सीईओ ने कहा

अमेरिका की कंपनी ग्लोबललॉजिक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) का कहना है कि वहां बड़ी कंपनियों में छंटनी किए जाने से भारत में भारी संख्या में काम बढ़ सकता है.

US Job Loss News: अमेरिका की कंपनी ग्लोबललॉजिक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) का कहना है कि वहां बड़ी कंपनियों में छंटनी किए जाने से भारत में भारी संख्या में काम बढ़ सकता है और देश का सूचना प्रौद्योगिकी (IT) क्षेत्र नरमी के बीच महत्वपूर्ण लाभ प्राप्त करने के लिए तैयार है.

भारत अब और नरमी का सामान नहीं करने वाला

ग्लोबललॉजिक के सीईओ नीतेश बंगा ने न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा कि कंपनी भारत में प्रतिभाशाली लोगों को तलाश रही है और प्रतिवर्ष अपने कर्मियों की संख्या 25-35 प्रतिशत बढ़ाने की योजना बना रही है. उन्होंने कहा कि अमेरिका में भारी मात्रा में छंटनी होने के बावजूद भारत अब और नरमी का सामान नहीं करने वाला है.

काम कराने के लिए प्रतिभाओं की जरूरत होगी

नीतेश बंगा ने कहा, अगर गूगल, ट्विटर या फेसबुक या इनमें से कोई भी ग्राहक वास्तव में अमेरिका में लोगों को नौकरी से निकालता है तो ऐसा नहीं है कि उन्हें उत्पाद बनाने की आवश्यकता नहीं है. उन्हें तब भी काम करना होगा और मुझे विश्वास है कि उस काम का बड़ा भाग भारत पहुंच जाएगा, क्योंकि उन्हें अभी भी अपना काम कराने के लिए प्रतिभाओं की जरूरत होगी. हालांकि, कंपनियां अब कम खर्च में यह करना चाहेंगी. उन्होंने कहा, हम एक महीने में लगभग 1000 लोगों को भर्ती करते हैं. उनमें से 50 फीसदी भारत में नियुक्त करते हैं. हम प्रतिवर्ष इस संख्या में 25-35 प्रतिशत की वृद्धि करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >