Ladli Behna Yojana : क्या आपके खाते में नहीं आई 39वीं किस्त? जानें वजह

Ladli Behna Yojana : मध्य प्रदेश की 1.25 करोड़ से ज्यादा लाड़ली बहनों के लिए मंगलवार (19 अगस्त) का दिन खास है. मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त कुछ देर में जारी की जाएगी. यदि पैसे आपके खाते में नहीं पहुंचे तो जानें इसका कारण क्या हो सकता है.

Ladli Behna Yojana : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की किस्त जारी करने वाले हैं. इससे पहले उन्होंने भोपाल में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से ज्यादा महिलाओं के बैंक खातों में 1,500 रुपये की नियमित किस्त भेजी जा रही है. इसके साथ ही रक्षाबंधन के मौके पर 250 रुपये की अतिरिक्त राशि भी दी जा रही है. यानी पात्र महिलाओं को कुल 1,750 रुपये मिलेंगे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राशि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार की एक और कोशिश है. उन्होंने कहा कि कई परिवारों के लिए 1,500 रुपये की मासिक सहायता काफी महत्वपूर्ण है. सीएम ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आगे बढ़ेगा और महिलाओं के परिवारों में सुख-समृद्धि आएगी.


क्या आपके अकाउंट में पैसे नहीं आए? जानें क्यों

सबसे पहले चेक करें DBT : यदि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त आपके बैंक खाते में नहीं आई है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. सबसे पहले अपने बैंक खाते की स्थिति जरूर जांच लें.किस्त नहीं आने की एक बड़ी वजह खाते में DBT यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर का बंद होना हो सकती है. सरकार लाड़ली बहना योजना समेत कई सरकारी योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में DBT के जरिए भेजती है. अगर आपके खाते में यह सुविधा चालू नहीं है, तो पैसे आने में परेशानी हो सकती है. ऐसे में अपनी बैंक शाखा में जाकर पता करें कि आपके खाते में DBT सेवा चालू है या नहीं.


ये भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana : कितने साल तक मिलेगा लाड़ली बहना योजना का लाभ? मध्य प्रदेश सरकार ने दिया जवाब

आधार कार्ड और बैंक खाता लिंक होना जरूरी : कई बार बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक नहीं होने के कारण भी लाड़ली बहना योजना की किस्त खाते में नहीं पहुंच पाती है. इसलिए अगर आपको किस्त का पैसा नहीं मिला है, तो सबसे पहले यह जांच कर लें कि आपका बैंक खाता आधार से जुड़ा है या नहीं. इसके लिए आप नजदीकी बैंक शाखा या ग्राहक सेवा केंद्र (CSC) पर जा सकती हैं. वहां बैंक खाते और आधार की जानकारी की जांच कराएं. अगर आधार लिंक नहीं है, तो जरूरी दस्तावेज जमा करके खाते को आधार से लिंक करा लें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >