Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश की बहनों को कल मिलेगा बड़ा तोहफा, 13 जून को आएगी योजना की किस्त

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए राहत और सम्मान की सौगात एक बार फिर तैयार है. राज्य सरकार की बहुचर्चित ‘लाड़ली बहना योजना’ के तहत 25वीं किस्त कल यानी 13 जून 2025 को जारी की जाएगी. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद इस मौके पर जबलपुर से महिलाओं के खातों में यह राशि ट्रांसफर करेंगे.

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए राहत और सम्मान की सौगात एक बार फिर तैयार है. राज्य सरकार की बहुचर्चित ‘लाड़ली बहना योजना’ के तहत 25वीं किस्त कल यानी 13 जून 2025 को जारी की जाएगी. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद इस मौके पर जबलपुर से महिलाओं के खातों में यह राशि ट्रांसफर करेंगे.

CM मोहन यादव का एलान – “सशक्त नारी, समृद्ध मध्यप्रदेश”

सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों से ऐलान किया है कि 13 जून को वह हर पात्र लाभार्थी महिला के खाते में ₹1250 की राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए जमा करेंगे. ये रकम लाड़ली बहना योजना की 25वीं किस्त के रूप में दी जाएगी. उन्होंने कहा, “सशक्त नारी ही समृद्ध मध्यप्रदेश की नींव है. मेरी लाड़ली बहनों को उनका हक देना गर्व की बात है.”

हर महीने की 10 तारीख को मिलती थी किस्त, इस बार 13 जून को ट्रांसफर

इस योजना के तहत हर महीने की 10 तारीख को राशि ट्रांसफर की जाती थी, लेकिन बीते कुछ महीनों से यह ट्रांसफर 10 से 15 तारीख के बीच किया जा रहा है. इस बार 13 जून को ये किस्त दी जा रही है. मई में प्रदेश की 1 करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों को कुल ₹1552.38 करोड़ की राशि ट्रांसफर की गई थी.

किन्हें मिलेगा इस योजना का लाभ

  • मध्यप्रदेश की स्थायी निवासी हों.
  • विवाहित महिला हों (जिसमें विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता भी शामिल हैं).
  • उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए (1 जनवरी को उम्र की गणना के अनुसार).
  • महिला का स्वयं का बैंक खाता अनिवार्य है (संयुक्त खाता मान्य नहीं).
  • बैंक खाता आधार से लिंक हो और DBT के लिए सक्रिय हो.
  • समग्र पोर्टल पर आधार का वेरिफिकेशन बायोमेट्रिक या OTP के माध्यम से होना चाहिए.

क्या है लाड़ली बहना योजना

लाड़ली बहना योजना को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2023 में लॉन्च किया था, जिसका मकसद राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है. यह योजना आज मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी DBT योजनाओं में शामिल है.

Also Read: PM Kisan Samman Nidhi Yojana: eKYC नहीं किया तो PM-Kisan की अगली ₹2,000 किस्त नहीं मिलेगी, जल्द करें पूरा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >