Ladli Bahna Yojana Updates: इन महिलाओं के खाते में नहीं आएंगे पैसे, जानें MP के CM शिवराज सिंह ने क्या कहा

Ladli Bahna Yojana Updates : लाडली बहना योजना के तहत मध्य प्रदेश की सवा करोड़ महिलाओं को एक-एक हजार रुपये की पहली किस्त आज मिलने जा रही है. इस योजना के बारे में विस्तार से जानें...

Ladli Bahna Yojana Updates : मध्य प्रदेश सरकार अपनी प्रमुख योजना ‘लाडली बहना योजना’ के तहत राज्य की सवा करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में एक-एक हजार रुपये की पहली किस्त आज डालने वाली है. आपको बता दें कि सूबे में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सत्तारुढ़ भाजपा द्वारा उठाये गये इस कदम को ‘गेम चेंजर’ के तौर पर पेश किया जा रहा है. प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य की महिलाओं से अपील की है कि वे 10 जून की शाम को खुशी मनाने में व्यस्त हो जाएं. जब उनके खाते में 1,000 रुपये आएं और खुशी से अपने घर में एक दीया जलाएं.

इन महिलाओं के खाते में नहीं आएंगे पैसे

‘लाडली बहना योजना’ योजना के तहत 23 वर्ष से 60 वर्ष की उम्र की महिलाओं को कुछ निश्चित शर्तों के साथ प्रति माह 1,000 रुपये दिए जाएंगे. इन शर्तों में उनका आयकर दाता नहीं होना और उनके परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से कम होने जैसी शर्त शामिल है. यदि ये दो शर्त के तहत आप नहीं आते तो आपके खाते में पैसे नहीं आएंगे.

योजना की खास बातें

-लाभार्थी अगले दिन से बैंक खातों से पैसा निकाल सकते हैं.

-इस योजना के शुरू होने से मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार राज्य की 2.6 करोड़ महिला मतदाताओं में से आधी तक पहुंच बनाने में सक्षम होगी.

-एक अनुमान के मुताबिक प्रदेश के 230 विधानसभा क्षेत्रों में से कम से कम 18 क्षेत्रों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक है. इन क्षेत्रों में आदिवासी बहुल बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अलीराजपुर और झाबुआ जिले शामिल हैं.

-मध्य प्रदेश के बजट में इस योजना के लिए 8,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. योजना का लाभ उठाने की इच्छुक महिलाओं ने 15 मार्च से 30 अप्रैल तक अपने फॉर्म जमा किये हैं.

-जांच के बाद सरकार ने उन लाभार्थियों की अंतिम सूची तैयार की है जिन्हें 10 जून को उनके बैंक खाते में 1,000 रुपये की पहली राशि प्राप्त होगी.

-मध्य प्रदेश में नये महिला मतदाताओं की संख्या में 2.79 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि पुरुष मतदाताओं के लिए यह 2.30 प्रतिशत है. आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार 13.39 लाख नये मतदाताओं में से 7.07 लाख महिलाएं हैं.

Also Read: Monsoon Rain in MP: इस दिन से मध्य प्रदेश में होगी मॉनसून की झमाझम बारिश, जानें मौसम विभाग का अलर्ट
योजना का लाभ लेने के लिए इन दस्तावेज की होगी जरूरत ( Ladli Behna Yojana Documents)

-आवेदक का आधार कार्ड

-आवेदक की फोटो

-बैंक खाते की डीटेल्स

-मोबाइल नंबर

-मूल निवास प्रमाण पत्र

-जन्म प्रमाण पत्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >