Jeet Adani Net Worth: कितनी संपत्तियां के मालिक है अदाणी के छोटे बेटे जीत ,जल्द होने वाली है शादी

Jeet Adani Net Worth: आइए जानते हैं अदाणी समूह के छोटे बेटे के पास कितनी हैं संपत्तियां और जल्द ही होने वाली है शादी

Jeet Adani Net Worth: गौतम अदाणी के छोटे बेटे जीत अदाणी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. उनकी शादी दीवा जैमिन शाह से होगी, जो गुजरात के प्रतिष्ठित डायमंड उद्योग से ताल्लुक रखती हैं. दीवा का परिवार हीरा व्यवसाय में जाना-माना नाम है. इस भव्य शादी के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं.

शादी उदयपुर में होगी जिसमें लेक पैलेस, उदय विलास और लीला पैलेस जैसे तीन शानदार होटल बुक किए गए हैं. गौरतलब है कि जीत और दीवा की सगाई मार्च 2023 में हुई थी. दीवा के पिता जेमिन शाह प्रसिद्ध डायमंड कंपनी “सी दिनेश एंड कंपनी” के मालिक हैं.

Jeet Adani की कुल संपत्ति

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जीत अदाणी की कुल संपत्ति लगभग 1.2 बिलियन डॉलर (करीब 1000 करोड़ रुपये) है. उन्हें रेसिंग बाइक और लग्जरी कारों का शौक है. इसके अलावा, वह फोटोग्राफी और गिटार बजाने में भी रुचि रखते हैं. मीडिया से दूर रहने वाले जीत अदाणी सादगी और अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने के लिए जाने जाते हैं.

Jeet Adani की प्रोफेशनल यात्रा

जीत अदाणी अपने परिवार के अदाणी ग्रुप में अहम भूमिका निभा रहे हैं. वह अदाणी ग्रुप फाइनेंस के उपाध्यक्ष और अदाणी डिजिटल लैब्स के डायरेक्टर हैं. 2019 में अदाणी ग्रुप से जुड़ने के बाद उन्होंने 2020 में अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के डायरेक्टर का पद संभाला.

जीत ने यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया, अमेरिका से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है. अपने करियर की शुरुआत में उन्होंने ग्रुप के विभिन्न विभागों में अनुभव हासिल किया, जिसमें वित्त, रणनीतिक योजना और संचालन जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं.

Jeet Adani का प्रमुख योगदान

जीत अदाणी ने अदाणी ग्रुप के हवाई अड्डा प्रबंधन और संचालन को विस्तार देने में बड़ी भूमिका निभाई है. इसके साथ ही, वह समूह की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं को भी बढ़ावा देने में सक्रिय हैं. ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में अदाणी ग्रुप को अग्रणी बनाने के लिए उनका विशेष योगदान है.

Also Read: Neeraj Chopra ने शादी में ऐसी घड़ी पहनी, जिसका दाम सुनकर आप हैरान हो जाएंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >