जालना-मुंबई के बीच दौड़ेगी वंदे भारत, जानें कहां-कहां ठहरेगी ट्रेन और कितना होगा किराया

jalna mumbai vande bharat ; जालना-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का किराया कितना होगा? यदि आपके मन में ये सवाल आ रहा है तो पढ़ें पूरी खबर और जानें कहां-कहां ठहरेगी ट्रेन...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जालना-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस ट्रेन को लेकर लोगों के मन में कई सवाल आ रहे हैं. जैसे इस वंदे भारत का रूट क्या होगा? इसका किराया कितना होगा? तो आइए आपको हम इस संबंध में बताते हैं. दरअसल, मध्य रेलवे की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार, ट्रेन संख्या 02705 जालना-मुंबई वंदे भारत ट्रेन मराठवाड़ा शहर से सुबह 11 बजे प्रस्थान करेगी जो शाम 6:45 बजे मुंबई पहुंच जाएगी.

कहां-कहां ठहरेगी वंदे भारत ट्रेन

मध्य रेलवे की ओर से जारी विज्ञप्ति की मानें तो ट्रेन मुंबई पहुंचने से पहले 11:55 बजे छत्रपति संभाजीनगर (पूर्व में औरंगाबाद), 1:44 बजे मनमाड जंक्शन, 2:44 बजे नासिक रोड, शाम 5.06 बजे कल्याण जंक्शन, शाम 5.28 बजे ठाणे और शाम 5.50 बजे दादर पर ठहरेगी. एक जनवरी से ट्रेन का नियमित परिचालन किया जाएगा. यह वंदे भारत ट्रेन दोपहर 1:10 बजे सीएसएमटी से रवाना होगी और रात 8:30 बजे जालना पहुंच जाएगी. वहीं दो जनवरी से यह सुबह 5:05 बजे जालना से रवाना की जाएगी और 11:55 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी.

Also Read: Vande Bharat Train: माता वैष्णो के भक्तों के लिए बड़ी खबर, अब वंदे भारत से तय करें दिल्ली से कटरा तक की यात्रा

कितना होगा किराया?

जालना-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का किराया कितना होगा? यदि आपके मन में ये सवाल आ रहा है तो बता दें कि अभी तक रेलवे की ओर से किराये का विवरण नहीं दिया गया है. बताया जा रहा है कि बुधवार को छोड़कर इस ट्रेन का परिचालन हर दिन किया जाएगा. नांदेड डिवीजन के मंडल रेलवे प्रबंधक(डीआरएम) नीति सरकार ने मीडिया को बताया कि यह सेवा छत्रपति संभाजीनगर, जालना, नासिक जैसे शहरों को ठाणे और मुंबई जैसे क्षेत्रों से जोड़ने का काम करेगी.

Also Read: अब फुल स्पीड से पटरी पर दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन? रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी ये जानकारी

कितने समय में वंदे भारत पूरी करेगी अपनी यात्रा?

नीति सरकार ने बताया कि इस वंदे भारत ट्रेन सेवा से जालना में राजूर गणपति मंदिर, छत्रपति संभाजीनगर में अजंता एवं एलोरा गुफाओं तथा मनमाड के पास शिरडी के साथ ग्रिशनेश्वर ज्योतिर्लिंग जैसे स्थलों के लिए पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. 530 सीट वाली इस ट्रेन को पूरी दूरी तय करने में छह घंटे 50 मिनट का वक्त लगेगा लगेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >